विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2023

रिहैबिलिटेशन के लिए NCA पहुंचे KL Rahul, Asia Cup के दौरान वापसी की उम्मीद

KL Rahul Injury Update: आईपीएल (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की कप्तानी करने वाले राहुल हाल में संपन्न हुई टी20 लीग के दौरान चोटिल हो गए थे.

रिहैबिलिटेशन के लिए NCA पहुंचे KL Rahul, Asia Cup के दौरान वापसी की उम्मीद
KL Rahul Injury Update

KL Rahul Injury Update: भारत के सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल जांघ की सर्जरी के बाद एकदिवसीय विश्व कप (ODI World Cup 2023) से पहले सितंबर में श्रीलंका में होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के दौरान वापसी की उम्मीद के साथ व्यापक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के लिए यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) पहुंच गए हैं. आईपीएल (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की कप्तानी करने वाले राहुल हाल में संपन्न हुई टी20 लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. वह इसके बाद टूर्नामेंट और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) से हट गए थे और उन्हें जांघ की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी.

राहुल का ब्रिटेन में सफल ऑपरेशन हुआ और मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘होम' ट्वीट के साथ एनसीए की तस्वीरें पोस्ट कीं.

एकदिवसीय प्रारूप में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के अलावा विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालने वाले राहुल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में एकदिवसीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. पंत पिछले साल दिसंबर में हुई भयानक कार दुर्घटना से उबर रहे हैं. राहुल ने 47 टेस्ट में दो हजार 642, 54 वनडे में एक हजार 986 और 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो हजार 265 रन बनाएं हैं जिसमें 14 अंतरराष्ट्रीय शतक शामिल हैं.

--- ये भी पढ़ें ---

* रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे के बाद क्या बने रहेंगे टेस्ट टीम के कप्तान? सामने आई ये अपडेट
* "यह सीधा संदेश है कि..", WTC Final में हार के बाद रोहित शर्मा का ODI World Cup को लेकर बड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Kannaur Lokesh Rahul, Indian Premier League 2023, Asia Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com