Ramandeep Singh Marries Kaisi Yeh Yaariyan Fame Charlie Chauhan: केकेआर के रमनदीप सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं. रमनदीप सिंह ने अभिनेत्री चार्ली चौहान संग सात फेरे लिए हैं, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर रमनदीप और चार्ली की शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. बता दें कि चार्ली चौहान जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं. उनकी सबसे चर्चित टीवी शोज कैसी ये यारियां रही है. चार्ली और रमनदीप ने गुरुद्वारे में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंधे हैं. चार्ली लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने शादी के गहने पहने थे, जिनमें सोने का भारी हार, मांग-टीका, चूड़ा और कलीरे शामिल थे. वहीं, रमनदीप पारंपरिक आइवरी शेरवानी और लाल पगड़ी में बहुत शानदार लग रहे थे.

कौन है अभिनेत्री चार्ली चौहान
चार्ली पहली बार 2009 में MTV रोडीज 7 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर टेलीविजन पर नज़र आईं थी. इस रियलिटी शो ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का शुरुआती अनुभव दिया. बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और युवाओं पर आधारित कई टेलीविजन शो में काम किया. साल 2012 में, चार्ली ने 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' से एक्टिंग की शुरुआत की. उसी साल, उन्हें चैनल V के शो 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' में एक अहम रोल मिला. इस शो में उन्होंने इलाक्षी सिंह का किरदार निभाया.
चार्ली रियलिटी-टीवी की दुनिया का भी हिस्सा रही हैं, उन्होंने एक्टर-डांसर कुंवर अमर के साथ 'नच बलिए 5' में हिस्सा लिया था. उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और टेलीविज़न के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक बन गए थे. चार्ली को सबसे बड़ा ब्रेक 2014 में 'कैसी ये यारियां' से मिला, जिसमें पार्थ समथान और नीति टेलर मुख्य भूमिकाओं में थे. यह शो युवा दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ. 'मुक्ति' के तौर पर चार्ली की एक्टिंग उनके सबसे यादगार किरदारों में से एक बन गई. हाल के सालों में, चार्ली टेलीविज़न की लाइमलाइट से काफ़ी दूर रही हैं. अब, क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद, यह एक्ट्रेस फिर से चर्चा में आ गई हैं.
दूसरी ओर रमनदीप सिंह ने अबतक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए हैं. वैसे, ओवरऑल रमनदीप ने 99 टी20 मैच खेलकर कुल 1012 रन बनाने में सफलता हासिल की है. जिसमें उनके नाम दो अर्धशतक शामिल है. आईपीएल में रमनदीप सिंह केकेआर की टीम का हिस्सा हैं. केकआर के लिए रमनदीप ने 39 मैच खेले हैं और कुल 299 रन बनाए हैं. साथ ही 7 विकेट भी लिए हैं. IPL 2024 सीज़न में रमनदीप KKR के साथ जुड़े थे.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
ये भी पढ़ें- 23 करोड़ टैक्स भरने वाले ऋषभ पंत की कितनी है Net Worth , जानिए कहां-कहां से होती है कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं