विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

हिमाचल के चंबा जिले में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ. अचानक एक बस पहाड़ी से नीचे गिर आई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल के चंबा में बस हादसे में 7 लोगों की मौत.
NDTV
चंबा:

Chamba Bus Accident: हिमाचल के चंबा से एक बड़े बस हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक बस अचानक पहाड़ी से नीचे आ गिरी. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें इस हादसे की भयावयता बता रही है. हादसे के बाद बस के चारों पहिए ऊपर की ओर थे. जबकि बस की छत सड़क से लगी थी. हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों के शव बस में ही फंसे थे. काफी मशक्कत से बस से घायलों को बाहर निकाला गया और फिर उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.  

तीसा-बैरागढ़ रोड पर चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ. दुर्घनाग्रस्त हुई बस शर्मा बस कंपनी की बताई जाती है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत की शुरुआती जानकारी सामने आई है. बताया गया कि बस में लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे. घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है. हादसे की शिकार हुई बस का नम्बर HP73A-2101 है.

हादसे में 7 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी. चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई, जिसमें चार पुरुष हैं और तीन महिलाएं हैं. बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और खलासी की भी मौत हो गई है. हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. 

चंबा बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम और पहचान

  1. जगदेव शर्म पुत्र श्री धर्म सिंह गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा 50 साल
  2. देस राज पुत्र त्रिलोचन गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 35 साल
  3. तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल गांव सत्यास डाकघर तरेला तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 39 साल (कन्डक्टर) 
  4. जगदेई पुत्री हरि लाल गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 24 साल
  5. हरदेई पत्नी जगदेव गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 43 साल
  6. नीलम पत्नी मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 34 साल
  7. रूप सिंह पुत्र राधा राम गांव चिल्ली डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 35 साल (ड्राइवर) 

चंबा बस हादसे के घायलों के नाम और पहचान

  1. कर्ण सिंह उर्फ साहिल पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर बैरागढ तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 18 साल
  2. सुष्मिता पुत्री प्रमोद कुमार निवासी आयोध्या वउम्र 32 साल 
  3. प्रियंका पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह वउम्र 05 साल
  4. हर्षु पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी वउम्र 04 साल
  5. पानो देवी पत्नी योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह 41 साल
  6. काव्या पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 11 साल 
  7. धन्नी पुत्री भगतो गांव रण्डियून्ड डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र  40 साल 
  8. धर्मों देवी पत्नी जस्सा राम गांव व डाकघर घुलेई तहसील चुराह वउम्र 62 साल
  9. अप्रित मंगल पुत्र योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह 11 साल
  10. नेहा पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 10 साल
  11. विजय कुमार पुत्र बेली राम गांव सरवास डाकघर तेरला तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 34 साल
Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस-प्रशासन मौके के लिए रवाना

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. 

यह भी पढे़ं - हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत; पेड़ों पर लटके मिले शव

(चंबा से सुभाष महाजन की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chamba Bus Accident, Himachal, Himachal Bus Accident, Himachal Bus Accident News, Himachal Bus Accident Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com