Jos Buttler on Lose 1st ODI vs IND: भारत-इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने चार विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज का आगाज किया, टीम इंडिया को इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 248 रन बनाये, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने चार विकेट रहते हुए मुकाबला जीता और जीत के हीरो रहे शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जिन्होंने टीम को अपने शानदार बल्लेबाज़ी से जीत की महक दिलाई. सीरीज के पहले वनडे मैच में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा कि वे मैच में अपनी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में विफल रहे.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया. मैच के बाद बटलर ने कहा कि इंग्लैंड ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की, लेकिन कम समय में चार विकेट खोना निराशाजनक था. उन्होंने गिल और अय्यर की साझेदारी की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"खेल न जीत पाने से निराश हूँ. लगा कि हमने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन चार विकेट खोना निराशाजनक था. अतिरिक्त 40-50 रन महत्वपूर्ण होते. हम इस तरह से नहीं खेलना चाहते. हम भारत को दबाव में रखना चाहते थे और गति बनाए रखना चाहते थे. गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की, वो 20 रन पर 2 विकेट खो चुके थे. उस समय खेल में, अगर हम वहाँ विकेट लेने का कोई तरीका खोज पाते.
कप्तान बटलर की माने तो अगर उनकी टीम ने 40 से 50 रन और बनाये होते तो वो मैच पर और मजबूत पकड़ बना सकते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं