भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत में बुमराह और शमी हीरो रहे तो कप्तान रोहित ने धवन के साथ एक बार फिर शतकीय साझेदारी निभाकर फैन्स का दिल जीत लिया. पहले वनडे में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 6 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी तो वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के एक ट्वीट ने भी सुर्खियां बटोरने का काम किया. दरअसल बुमराह के कमाल को देखने के बाद जाफर ने ट्वीट किया और लिखा, 'एलेक्सा प्लीज प्ले जसप्रीत बुमराह', 'सॉरी, जसप्रीत बुमराह अनप्लेबल हैं.' जाफर का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. अब खुद क्लाउड-बेस्ड वॉइस सर्विस एलेक्सा ने जाफऱ के ट्वीट कर रिएक्ट कर जवाब दिया है.
* Mohammed Shami का ऐतिहासिक कमाल, सबसे तेज बनाया यह रिकॉर्ड, वर्ल्ड के कई दिग्गज गेंदबाज पिछड़े
एलेक्सा ने जवाब देते हुए कमेंट किया और लिखा, बूम बूम बुमराह के सम्मान में NOW Playing 'यू कांट टच दिस'. जाफऱ और एलेक्सा के बीच सोशल मीडिया पर हुआ यह संवाद फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Now playing 'U Can't Touch This' in honor of the Boom Boom Bumrah
— Alexa (@alexa99) July 12, 2022
बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान नासिर हुसैन ने बुमराह को लेकर एक खास बयान भी दिया है. नासिर हुसैन ने माना है कि बुमराह तीनों फॉर्मेंट में विश्व के सर्वेश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्वीट कर भारतीय टीम के पऱफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है.
Total domination from start to end!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 12, 2022
A victory couldn't have been more convincing.
Amazing stroke play by Rohit, and Shikhar complimented him extremely well. #TeamIndia ???????? has given English bowlers plenty to think about.#ENGvIND pic.twitter.com/z5Cv9YbYm9
तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा है. 'शुरू से अंत तक कुल वर्चस्व! एक जीत अधिक आश्वस्त करने वाली नहीं हो सकती थी. रोहित ने कमाल का स्ट्रोक प्ले किया और शिखर ने उनका भरपूर साथ दिया. #TeamIndia ने इंग्लिश गेंदबाजों को सोचने के लिए काफी कुछ दिया है.'
वनडे सीरीज में भारतीय टीम इंग्लैंड से अब 1-0 से आगे हो गई है. सीरीज का दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई को खेला जाने वाला है.
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं