Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ करीब आधी सीरीज हो चुकी है. तीन टेस्ट के बाद भारत 2-1 से आगे हो गया है और अभी दो टेस्ट मैच और खेले जाने बाकी हैं, लेकिन जिस एक खिलाड़ी ने पूरे क्रिकेट जगत में डंका बजा दिया है, वह यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) हैं. बड़े-बड़े रिकॉर्ड बरसने शुरू हो गए हैं और आप सोचिए कि सीरीज खत्म होने तक कहानी कहां जाकर रुकेगी. अभी बंदे ने सिर्फ सात ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन रन 861 बना चुके हैं. 22 साल में एक ऐसी गजब की शुरुआत, जिसके बारे में एक बार को बहुत क्रिकेटर सपने में देखने की भी हिम्मत न जुटा पाएं. बहरहाल, अब जब यशस्वी के बल्ले से तूफान निकलना जारी है, तो इस स्टार बल्लेबाज के कोच/मेन्टॉर ज्वाला सिंह (Jwala Singh) ने खुलासा करते हए रोहित के साथ जायसवाल की सहजता को लेकर बताया कि इसकी शुरुआत काफी समय पहले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सरप्राइजिंग कॉल के साथ शुरू हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ज्वाला सिंह ने भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद चेले कप्तान रोहित के साथ जोड़ी के बारे में कहा कि यशस्वी के पास करीब पांच साल पहले रोहित की कॉल आई थी. तब वह मुंबई की टीम का हिस्सा था. उन्होंने बताया कि तब रोहित ने मुंबई टीम के एक खिलाड़ी को फोन किया और यशस्वी से बात कराने को कहा. तब रोहित ने जायसवाल की जमकर हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह टीम इंडिया के लिए बने हैं.
ज्वाला ने कहा कि रोहित एक महान खिलाड़ी हैं. वह मुंबई के लिए खेलते हैं. मुझे याद है कि जायसवाल ने एक दिन एक किस्सा सुनाया. तब जायसवाल मुंबई के लिए खेल रहा था. तब रोहित ने टीम के एक सदस्य को फोन किया और कहा कि वह जायसवाल से बात करना चाहते हैं. यह चार-पांच साल पहले की बात है.
रोहित ने यशस्वी से कहा कि तुम उस जगह के लिए हो, जहां मैं आज खड़ा हूं. इसके कुछ देर बाद जायसवाल ने मुझे कॉल किया और इस बारे में बताया. रोहित से बात करने के बाद वह बहुत ज्यादा जोश में था. अब रोहित उसके कप्तान ही नहीं, बल्कि ओपनिंग पार्टनर भी हैं. ऐसे में दोनों के बीच बैटिंग के दौरान सहजता का स्तर देखा और महसूस किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं