Virat Kohli on his World Cup Debut: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का वैश्विक चेहरा हैं और वह आगामी टी 20 विश्व कप में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. आगामी प्रतियोगिता से पहले कोहली ने याद किया कि 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना विश्व कप पदार्पण करने से पहले उन्होंने कैसा महसूस किया था. स्टार बल्लेबाज ने अपना विश्व कप पदार्पण धमाकेदार अंदाज में किया और वीरेंदर सहवाग के साथ 203 रन की साझेदारी की. इसके साथ ही वह अपने विश्व कप पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए. उन्होंने 83 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाये और टीम इंडिया के स्कोर को 370 रन तक ले गए जिससे भारत ने यह मुकाबला 87 रन से जीता.
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,''यह ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ था. मेरा पहला मैच था और मैं नर्वस था मैं झूठ नहीं बोलूंगा. जब आप विश्व कप में उतरते हैं तो एक अलग किस्म का रोमांच होता है और मुझे यह महसूस हुआ था. मैं टीम का सबसे युवा सदस्य था और मैं विश्व कप मैच में भारतीय क्रिकेट के सभी महान खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए तैयार था.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड दिग्गज पॉल कॉलिंगवुड की बड़ी भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया फाइनलिस्ट
उन्होंने कहा,"मेरे लिए यह निश्चित रूप से एक ऐसा क्षण था जहां मैं मैच में जाने से पहले थोड़ा घबराया हुआ था और निश्चित रूप से पिछली रात भी मैं काफी घबराया हुआ था लेकिन यह एक अच्छा संकेत भी है क्योंकि आपका शरीर आपको ऐसी स्थिति में प्रवेश करने के लिए तैयार कर रहा है जहां आप सतर्क रहे, आप चीजों को हल्के में नहीं लें. मुझे लगता है कि घबराहट ने मुझे जागरूक रहने, सतर्क रहने और अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में बिल्कुल सटीक होने में मदद की.''
पूर्व भारतीय कप्तान सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, लेकिन टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन किसी से कम नहीं है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 25 पारियों में 1141 रन बनाए हैं और उनका 81.50 का अविश्वसनीय औसत है. संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के तहत भारत 1 जून को अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं