विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन? आखिरी मैच में हो गए फुस्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा. पांचों मुकाबले में मिलाकर वह 197 रन बनाने में कामयाब रहे. तीसरे मुकाबले में उनका विस्फोटक रूप को देखने को मिला था.

अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन? आखिरी मैच में हो गए फुस्स
अभिषेक शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी क्रिकेट प्रेमियों को अभिषेक शर्मा से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर आखिरी मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा. पारी का आगाज करते हुए वह केवल एक रन ही बना पाए. 26 वर्षीय बल्लेबाज को विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज ऐडम मिल्ने ने मिचेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. पारी का दूसरा ओवर डालने आए मिल्ने ने पहली गेंद गुड लेंथ से थोड़ी छोटी डाली थी. जहां अभिषेक शर्मा ने फ्रंट लेग हटाकर हवा में शॉट खेलने का प्रयास किया. मगर इस दौरान गेंद और बल्ले के बीच सही संपर्क न हो पा की वजह से गेंद मिड ऑन की दिशा में चली गई. जहां मिचेल ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लपक लिया. जिसके साथ ही उन्हें पवेलियन का रुख करना पड़ा. 

कैसा रहा अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन? 

आखिरी मुकाबले को छोड़ दें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा. पांचों मुकाबले में मिलाकर वह 197 रन बनाने में कामयाब रहे. तीसरे मुकाबले में उनका विस्फोटक रूप को देखने को मिला था. विपक्षी टीम की तरफ से वेलिंगटन में जीत के लिए मिले 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने महज 38 गेंदों में 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके और 11 छक्के देखने को मिले थे. 

अभिषेक शर्मा का पांचों मुकाबले में प्रदर्शन 

पहला मैच - 29 रन (12 गेंद में)
दूसरा मैच - 27 रन (21 गेंद में)
तीसरा मैच - 113 रन (38 गेंद में)
चौथा मैच - 27 रन (15 गेंद में)
पांचवां मैच - एक रन (दो गेंद में)

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक अभिषेक शर्मा ने भारत की तरफ से कुल 72 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब हुए हैं. इस बीच उनके बल्ले से 71 पारियों में 2268 रन निकले हैं. जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल है. 135 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक के बल्ले से 159 छक्के और 216 चौके देखने को मिले हैं. 

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर पांचवें टी20 मुकाबले में टॉस हारकर खुश क्यों हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com