Irfan pathan reaction viral in ishan kishan: इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है. पठान ने उस खिलाड़ी पर निशाना साधा है जो फिट न होने के कारण टीम से बाहर हैं लेकिन प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है. इरफान ने जो पोस्ट किया है उसे देखकर यह समझा जा सकता है कि पूर्व क्रिकेटर ने तंज ईशान किशन (Ishan Kishan) को ही देखकर मारा है. दरअसल, ईशान इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. ईशान के बारे में कहा गया कि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं, उन्होंने खुद ही बोर्ड से आराम मांगा था. जिसके कारण ही वो टीम से बाहर हैं. लेकिन ईशान हाल ही में हार्दिक पंड्या के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखे गए थे. जिसके बाद फैन्स और क्रिकेट पंडितों ने ईशान को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे. कई लोगों का मानना है कि आईपीएल खेलने के लिए ही इशान ने भारतीय टीम से बाहर रहने का फैसला किया था.
वहीं, अब इरफान पठान ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर पोस्ट कर अपनी राय रखी है. इरफान का मानना है कि यदि खिलाड़ी फिट नहीं है तो वह प्रैक्टिस करने कैसे जा सकता है. इरफान ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह हैरान करने वाला है कि कोई कैसे अभ्यास करने के लिए फिट हो सकता है लेकिन घरेलू क्रिकेट नहीं खेल सकता.. इसका क्या मतलब निकलता है?"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Finding it perplexing how someone can be fit enough to practice but not play domestic cricket. How does this even make sense?
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 10, 2024
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद कोच राहुल द्रविड़ से जब ईशान के बारे में पूछा गया था तो कोच ने कहा था कि, उन्होंने साउथ अफ्रीकी दौरे पर आराम मांगा था. वहीं, राहुल द्रविड़ ने ईशान की वापसी को लेकर यह भी कहा था कि, यदि उन्हें टीम में वापसी करने से पहले कुछ घेरलू क्रिकेट खेलने होंगे. तभी उनका चयन किया जाएगा. हालांकि टीम मैनेजमेंट और राहुल द्रविड़ के इस मैसेज के बाद भी ईशान रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर नहीं आए जिसके कारण ही ऐसा बवाल इस समय ईशान किशन को लेकर मच रहा है.
बता दें कि आईपीएल का आगाज मार्च में होने वाला है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या ईशान आईपीएल खेलने के लिए ही उन्होंने आराम मांगा था. अब देखना है कि आगे ईशान किशन को लेकर बीसीसीआई क्या फैसला करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं