भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान में BSF ने एक पाकिस्तान रेंजर को पकड़ा है. राजस्थान से लगती भारत-पाकिस्तान की इंटरनेशनल सीमा से पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा गया है. न्यूज एजेंसी PTI ने इस बात की जानकारी दी है. हालांकि पकड़े गए पाकिस्तानी रेंजर के बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. मालूम हो कि इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के एक जवान को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने पर पकड़ लिया था.
भारत-पाक के बढ़ते तनाव की बीच पकड़ा गया पाक रेंजर
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है. यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के करीब 15 दिन बाद हुआ है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को फोर्स के राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में ले लिया है. बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में इसी अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा था और भारतीय बल द्वारा दर्ज कराए गए कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने उसे सौंपने से इनकार कर दिया.
रिपोर्ट- शिवम पांडेय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं