भारतीय रेलवे से जुड़ी हर प्रकार की पूछताछ के लिए बनी वेबसाइट रेलबीप्स में आपका स्वागत है.
भारतीय रेलवे इन्क्वायरी
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जिसमें 70,000 से अधिक यात्री कोच और 11,000 से अधिक लोकोमोटिव हैं. इसे देश की ट्रांसपोर्ट लाइफलाइन भी कहा जाता है. उपनगरों से शहरी पारगमन तक, भारतीय रेल नेटवर्क देश के कोने-कोने को कवर करता है. आपकी यात्रा को आसान और यादगार बनाने के लिए, NDTV रेल बीप्स आपको एक क्लिक पर ट्रेन नंबर और नाम, PNR स्टेटस, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस और स्टेशनों के बीच ट्रेन के बारे में जानकारी ट्रैक करने में मदद करेगा.
NDTV रेल बीप्स द्वारा दी जाने वाली सेवाएं रीयल-टाइम और विस्तृत हैं.
लाइव PNR स्टेटस को ट्रैक करने के लिए, आपको बस पेज के सर्च बार पर अपना PNR नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद यह आपके टिकट के PNR स्टेटस को दर्शाएगा.
PNR स्टेटस में ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय की जानकारी के अलावा बुकिंग स्टेटस के बारे में जानकारी होती है, जिसमें टिकट कन्फर्म, वेटिंग लिस्ट (WL) या रिज़र्वेशन अगेन्स्ट कैंसेलेशन (RAC) शामिल है. PNR स्टेटस में अन्य जानकारी के साथ-साथ कोच और सीट संख्या और यात्री द्वारा भुगतान की गई राशि का विवरण भी होता है.
लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस को पेज पर चेक किया जा सकता है. लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस इन्क्वायरी के साथ कोई भी वर्तमान ट्रेन चलने का स्टेटस, ट्रेन चलने की जानकारी, आपकी ट्रेन का वर्तमान स्थान, ट्रेन में देरी होने की जानाकरी, प्लेटफॉर्म नंबर और आगमन व प्रस्थान के अपेक्षित समय का पता लगाया सकता है.
NDTV रेल बीप्स पर एक और विशेष सुविधा है कि यह आपको स्टेशनों के बीच ट्रेनों को ट्रैक करने में मदद करता है, जहां यह स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेनों की संख्या, इसके संचालन के दिनों, समय (प्रस्थान और आगमन समय) और कुल यात्रा में लगने वाले समय आदि के बारे में जानकारी देता है.
कोई भी जानकारी तुरंत मिलने की बढ़ती मांग के चलते, NDTV रेल बीप्स ऐसी जगह है, जहां आप ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी एक ही जगह प्राप्त कर सकते हैं और वह भी बहुत ही सरल और सीधे तरीके से.
मोबाइल एप्लिकेशन
NDTV का रेल बीप्स मोबाइल ऐप ट्रेनों की सभी जानकारी के लिए आपका सिंगल स्टॉप है. डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
Latest News
- 31st Oct 2026 3:42 pm
मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत 2 नवंबर से होगी शुरू, कल्याण, पुणे, कलबुर्गी और अनंतपुर समेत होंगे 10 स्टेशन
- 31st Oct 2026 3:04 pm
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को पीएम मोदी की मंजूरी, आगरा 59 मिनट और लखनऊ सवा दो घंटे में पहुंचेंगे, पटना-गुवाहाटी तक जाएगी
- 31st Oct 2026 12:12 pm
साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट के लिए टिकटों की बुकिंग हुई शुरू, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, आगरा और गोविंदपुरी समेत होंगे 22 स्टेशन
- 31st Oct 2026 2:36 pm
3 साल की मासूम अचानक हुई लापता, CCTV से मिला सुराग; 5 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने रेलवे ट्रैक की झाड़ियों से बचाया
- 31st Oct 2026 11:15 am
शताब्दी-राजधानी जैसी ट्रेनों का भी रेलवे पास बनेगा, सस्ते में होगा सफर, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
- 31st Oct 2026 9:56 am
फ्रांस की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'इस यात्रा ने मुझे यूरोप की याद दिला दी'
- 31st Oct 2026 7:14 am
बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब के बीच 31 अक्टूबर से चलेंगी नई MEMU ट्रेनें, देखें टाइमटेबल और स्टॉपेज
- 30th Oct 2026 8:36 pm
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1 नवंबर को हरी झंडी मिलते ही शुरू होगी बुकिंग, सप्ताह में 6 दिन और 8 स्टॉपेज, देखें टाइम टेबल
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.