पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी नाजुक हो गए हैं. दोनों ही देशों की तरफ से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. भारतीय जांच एजेंसी की जांच में आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के हाथ होने के दावे किए गए हैं. इस बीच पाकिस्तान आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बजाय आतंकियों के खड़ा दिख रहा है. पाकिस्तानी नेता और अधिकारी एक के बाद एक गलत बयानबाजी कर रहे हैं. एनडीटीवी के विशेष कार्यक्रम में आज दिन के 12.57 मिनट पर आप देखेंगे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का Lie detector test LIVE. साथ ही हम एक के बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से लाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेंगे.
गौरतलब है कि इससे पहले के कार्यक्रम में एनडीटीवी ने आपको पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के कई झूठ को बताया था. इशाक डार ने दावा किया था कि उनके पास पक्के सबूत हैं कि पाकिस्तान ने 2 दिन पहले एक भारतीय आतंकी को पकड़ा है. पाकिस्तान के फर्जी स्क्रीनशॉट, ऑडियो और ड्रोन की जांच करने वाले साइबर एक्सपर्ट जितेन जैन ने NDTV पर एक-एक कर पाकिस्तानी झूठ के पुलिंदा का पर्दाफाश कर दिया. जितेन जैन ने बताया कि हमारी जांच में पाया कि ये सारे सबूत फर्जी हैं. जांच में स्क्रीनशॉट्स में छेड़छाड़, समय की गड़बड़ियां और झूठी कहानियां मिलीं है. ये सारी बातें पाकिस्तान की सैन्य प्रचार मशीनरी की जालसाजी और तकनीकी नाकामी को दर्शाती हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का LIE DETECTOR TEST LIVE
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2025
देखिए NDTV इंडिया पर दोपहर 12 : 57 बजे #Pakistan | #NDTVExclusive pic.twitter.com/WpTAzzUYfB
पाकिस्तान ने सबूत में चीनी ड्रोन को भारत का बताया
पाकिस्तान द्वारा दिखाए गए सबूतों में एक ड्रोन भी दिखाया गया. जिसके बारे में पाकिस्तान ने दावा किया कि यह ड्रोन आतंकी के घर से पकड़ा गया. लेकिन जो तस्वीर दिखाई गई, उसमें ड्रोन किसी खेत में दिख रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि आतंकी के घर से भारतीय ड्रोन बरामद हुआ. लेकिन असलियत यह है कि रिवर्स इमेज में ड्रोन चीन का DJI मॉडल निकला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं