पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच हर बीतते दिन के साथ आपसी संबंध खराब होते दिख रहे हैं. इसका असर सीमा पर भी दिख रहा है. पहलगाम हमले को लेकर भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान अब सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. यही वजह है उसने लगातार 10वें दिन भी सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है. मिल रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी अखनूर से लेकर कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला तक एलओसी पर फायरिंग की है. पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारत ने करारा जवाब दिया है.
सीमा पर लगातार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन उसकी हताशा को दिखाती है. आपको बता दें कि पाकिस्तान का पीठ पीछे वार करने का इतिहास कोई नया नहीं है. दोनों देशों के बीच 2001 के बाद युद्ध विराम को रिन्यू किया गया था. 1999 में जब करगिल युद्ध हुआ थो उससे ठीक पहले उस समय के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी दोस्ती का पैगाम लेकर पाकिस्तान गए थे. लेकिन पाकिस्तान ने भारत के पीठ पर खंजर घोंपकर कारगिल का युद्ध कराया. इसके बाद भी भारत ने 2003 में अमन के पैगाम के साथ सीजफायर की घोषणा की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अब पाकिस्तान रात में रोजाना अपने पोस्ट से भारत की चौकियों को निशाना बनाकर फायर खोल देता है. लगातार 10 दिन से वह युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है. हालांकि भारतीय सेना को उसी भाषा मे जवाब दे रही है जिस भाषा को वह समझता है.
पाकिस्तान की ये करतूत बताती है कि वो पहले चोरी और अब सीना जोरी करने पर उतर आया है. वो बहुत सारी चीजें ऐसी कर रहा है जहां उसकी भूमिका सीधे तौर पर किसी को ना दिखे. वो भारत पर छिपकर भी हमला कर रहा है. साथ ही वो भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है. इतना ही वह भारत को लेकर अफवाहें भी फैला रहा है. पाकिस्तान इसके लिए अपनी मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहा है.
एक तरफ पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है वहीं दूसरी तरफ वह अपनी सेना को और अधिक संख्या में भारतीय सीमा पर तैनात कर रहा है. वो पीओके में पहले ही अपने लड़ाकू विमान उतार चुका है. पाकिस्तान अपने सैनिकों को लगातार मोबेलाइज कर रहा है. जबकि भारत ने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं किया है. वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार पद पर बैठे भारत के नेता कोई भड़काऊ बयान नहीं दे रहे हैं.

जम्मू कश्मीर सीमा पर उकसावे वाली फायरिंग करने का पाकिस्तान का एक लंबा इतिहास रहा है. पाकिस्तान की तरफ से 2018 में 2140, 2019 में 3479 और 2020 में 5133 बार सीजफायर तोड़ा गया.पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नौ दिन से सीजफायर तोड़ रहा है. उसकी तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है, जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
पहले भी सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है पाकिस्तान

2025 में अब तक पाकिस्तान ने 15 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. इसके अलावा, घुसपैठ के तीन प्रयासों में सात आतंकवादी मारे गए हैं. बीते आठ दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर इलाकों के सामने की चौकियों से छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है.भारतीय सेना ने 740 किलोमीटर लंबी LOC पर गोलीबारी का जवाब भी दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं