भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में हो रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच की पिच पर सवाल उठ रहे हैं. केपटाउन के न्यूलैंड्स में हो रहे इस मैच के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे थे जिसके बाद से कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाए है. टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 55 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी. इसके जवाब में भारतीय टीम 153 रनों पर ढेर हुई. भारत ने आखिरी के 6 विकेट सिर्फ 11 गेंदों के अंदर गंवाए और टीम इंडिया इस दौरान कोई रन नहीं जोड़ पाई. न्यूलैंड्स की पिच पर अनियंत्रित उछाल है जिसके चलते पिच को लेकर काफी बहस हो रही है. वहीं इस पर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है.
इरफान पठान ने न्यूलैंड्स की पिच को लेकर कहा,"जब विदेशी क्रिकेटर टर्निंग पिचों पर भारत आते हैं तो उन्हें शिकायत नहीं करनी चाहिए. यह एक ऐसा स्किल है जिसे उन्हें सुधारने की आवश्यकता है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
When overseas cricketers come to India on turning pitches they shouldn't complain. It's a skill they need to improve!
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 4, 2024
वहीं दिन का पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब मोहम्मद सिराज से पिच को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि यह 55 रनों पर ऑल-आउट होने वाली पिच नहीं है. सिराज ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा,"जब मैंने सुबह विकेट देखा, तो ऐसा नहीं लगा कि यह 55 ऑल-आउट वाली विकेट है. काफी धूप थी, इसलिए मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिच से इतनी मदद मिलेगी."
बात अगर मैच की करें तो डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मोहम्मद सिराज ने अफ्रीकी कप्तान का यह फैसला गलत साबित किया. मोहम्मद सिराज ने 9 ओवरों में 15 रन देते हुए 6 विकेट हासिल किए. दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में डेविड बेडिंघम ने 12 और काइल वेरिन ने 15 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के 9 बल्लेबाज पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.
इसके जवाह में भारतीय टीम ने विराट कोहली की 46, रोहित शर्मा की 39 और शुभमन गिल की 36 रनों की पारी के दम पर 153 रन बनाए. एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, क्योंकि टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद भारत ने एक के बाद एक करके 11 गेंदों के अंदर 6 विकेट गंवा दिए और टीम 153 रनों पर ढेर हो गई.
यह भी पढ़ें: "कम से कम तीन मैचों की सीरीज..." क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर नया फॉर्मूला
यह भी पढ़ें: IND vs SA: "शौच के लिए गया..." 11 गेंदों में गंवाए 6 विकेट तो रवि शास्त्री ने इस अंदाज में किया टीम इंडिया को ट्रोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं