RCB vs GT : आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस से 6 विकेट से हारकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो गई है. इसी के साथ प्लेऑफ का समीकरण भी साफ हो गया है. पहले क्वालिफायर में जहां चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस 23 मई को आमने-सामने होंगी. वहीं एकमात्र एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और लखनऊ का सामना 24 मई को होगा. एलिमिनेटर मुकाबला हाई वॉल्टेज होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये नॉक आउट होगा. हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम को क्वालिफायर 2 खेलने का मौका मिलेगा. क्वालिफायर 2, एलिमिनेटर जीतने वाली और क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम के बीच खेला जाएगा.
IPL प्लेऑफ का शेड्यूल
क्वालिफायर 1 - चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस, 23 मई
एलिमिनेटर - लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, 24 मई
क्वालिफायर 1 - TBD vs TBD, 26 मई
आखिरी लीग मुकाबले की बात करें तो इस मैच में 2 शानदार शतक देखने को मिले. पहला किंग कोहली के बल्ले से और दूसरा शुभमन गिल के बैट से. विराट कोहली (Virat Kohli Hundred) के लगातार दूसरे शतक पर शुभमन गिल की आकर्षक शतकीय पारी भारी पड़ गई, जिससे गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को रविवार को छह विकेट से हराकर उसकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
आरसीबी की इस हार से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी. उसने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपने अंको की संख्या 16 पर पहुंचाई थी. आरसीबी ने 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
--- ये भी पढ़ें ---
* VIDEO: अब इस "नए झमले" से नवीन-उल-हक का बचना बहुत ही मुश्किल, ईडेन पर हुआ कुछ ऐसा
* "भारत के पास WTC Final के लिए टीम में अभी भी है पंत जैसा X-फैक्टर प्लेयर", रिकी पोंटिंग ने कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं