- 7 जून से खेला जाएगा WTC Final
- भारत और ऑस्ट्रेलिया होंगे आमने-सामने
- भारतीय टीम तीन चरणों में इंग्लैंड जाएगी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) चल रही है, लेकिन खत्म होने से पहले ही अगले महीने की शुरुआत में खेले जाने वाले WTC Final का माहौल बनना शुरू हो गया है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को तीन चरणों मे भेजने का प्लान बना लिया है, तो दिग्गज क्रिकेटरों के बयान आने शुरू हो गए हैं. WTC Final भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून सात से ओवल में खेला जाएगा. बयाबाजी का क्रम पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) से शुरू हुआ है, जो इस समय दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हेड कोच के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव के टीम में चयन न होने पर बहुत ही ज्यादा हैरानी जताी, लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में अभी भी ऋषभ पंत जैसा एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी है.
SPECIAL STORIES:
IPL के अगले सीजन में हों 2 अहम बदलाव, आकाश चोपड़ा ने सुझाया आइडिया
WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
पोंटिंग ने कहा कि यह सही है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव नहीं हैं, लेकिन यहां एक और एक्स-फैक्टल वाला खिलाड़ी है, जिसे हाल ही में टीम में लिया गया है. और यह ईशान किशन हैं. पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर आप उनके खेलने के अंदाज को देखोगे, तो पाओगे कि वह अपनी क्षमता के साथ बहुत हद तक ऋषभ की तरह है. वह मिड्ल ऑर्डर में खेलता है और विकेटकीपिंग करता है. अगर भारत इन खिलाड़ियों को साथ खेलता है, तो इन्हें आक्रामक शैली की क्रिकेट खेलने की अनुमति देनी चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ध्यान दिला दें कि ईशान किशन को हाल ही में केएल राहुल के फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के बाद टीम में सामिल किया गया है. ईशान केएस भरत के बैकअप विकेटकीपर के रूप में आए हैं, लेकिन उन्हें अभी भी अपने टेस्ट करियर का आगाज करना है.
भारत के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने पर पोंटिंग बोले कि अब जबकि भारत के साथ चोटिल खिलाड़ियों का मुद्दा है, तो वह अलग-अलग तरीके आजमा सकते हैं. खासतौर पर बल्लेबाजी में. राहुल की चोट से पहले मैंने उसे भारतीय इलेवन में रखा था. अब जबकि वह नहीं है, तो मेा मानना है कि प्रबंधन को ईशान या केएस भरत को चुनना चाहिए.
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
* गावस्कर ने चुने आईपीएल इतिहास के 4 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इन दिग्गजों का जिक्र नहीं किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं