- #IPLMediaRights
- तीसर दिने की समाप्ति पर रकम पहुंची लगभग 46,700 करोड़ रुपये
- मंगलवार को ग्रुप सी की बोली जारी रहेगी, ग्रुप डी पैकेज की भी बोली लगेगी
IPL Media Rights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पांच साल (2023-27) के मीडिया राइट्स (टीवी+डिजिटल) अधिकारों के लिए मुंबई में ई-ऑक्शन जारी है. और दूसरे दिन सोमवार को खत्म हुई बोली से देखने से साफ लग रहा है कि बीसीसीआई इस बार पचास हजार करोड़ से ज्यादा की रकम इस नीलामी सा पा सकता है. सोमवार को दूसरे दिन की समाप्ति पर भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकार (ग्रुप ए और बी) की ग्रुप सी (18 स्पेशल मैच ) की 1700 करोड़ की बोली को मिलाकर कुल रकम मिलाकर अभी तक 46,00 करोड़ रुपये छू गयी है.और जब मंगलवार सुबह 11 बजे फिर से तीसरे दिन नीलामी शुरू होगी, तो यह आंकड़ा आसानी से पचास हजार करोड़ के पार जा सकता है क्योंकि अभी ग्रुप सी की बोली जारी है, तो वहीं इसके बाद ग्रुप डी (रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड) के लिए बोली लगाई जाएगी. वहीं, आधिकारिक तौर पर विजेता कंपनियों के नामों का ऐलान बुधवार को किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बनने को तैयार, चोपड़ा ट्वीट कर बोले, "बहुत गौरवान्वित हूं"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें सि सालल 2017 में पिछली बोली में स्टार ग्रुप ने बीसीसीआी को 16,347 करोड़ रुपये चुकाए थे, लेकिन इस साल का आंकड़ा आसानी से तीन गुना से भी ज्यादा होने जा रहा है. बाजार के कुछ पंडितों ने यह भविष्यवाणी की थी कि नीलामी 35000 से 40,000 करोड़ रुपये के बीच खत्म हो जाएगी, लेकिन अब यह पचास हजार के पार जाती दिख रही है.
भारतीय उपमहाद्वीप के ही टीवी और डिजिटल अधिकार 44,075 करोड़ रुपये में बिके हैं. यही रकम पिछली बार से कुल रकम की दो गुनी से भी ज्यादा हो जाती है. ऐसे में अब जबकि दो ग्रुपों की बोली बाकी है, तो आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मीडिया अधिकारों के दूसरे दिन की 4 खास बातें जान लें, बीसीसीआई को मिलेगी इतनी मोटी रकम
बचे दो सी और डी ग्रुपों के बारे में जानें
ग्रुप सी (नॉन-एक्सक्लूसिव राइट्स) में स्पेशल 18 मैच (ओपनिंग+डबल हेडर+प्ले-ऑफ) को शामिल किया गया है. इसके प्रत्येक मैच का बेस प्राइस 16 करोड़ रुपये रखा गया है. दूसरे दिन की समाप्ति पर इस पैकेज की बोली की रकम 1,700 करोड़ रुपये पहुंच गयी है. इस ग्रुप का बेस प्राइस 1,400 करोड़ है और यह मंगलार को 2,000 करोड़ तक पहुंच सकती है. वहीं कैटेगिरी डी के तहत प्रति मैच का रिजर्व प्राइस तीन करोड़ रुपये रखा है, तो इसे भी कम से कम 1,110 करोड़ रुपये बोर्ड को मिलेंगे, जो बताने के लिए काफी है कि बोर्ड इस नीलामी से पचास हजार करोड़ से ज्यादा बटोर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं