IPL Media Rights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पाच साल (2023-27) के मीडिया अधिकारों (टीवी+डिजिटल) के लिए मुंबई में चल रही ई-ऑक्शन के दूसरे दिन काफी जद्दोजहद चली, लेकिन बाजी लगी एक पुरानी और एक नयी कंपनी के हाथ. सूत्रों के अनुसार जहां भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी राइट्स (कैटेगिरी A) के टीवी राइट्स डिजनी-स्टार-स्पोर्ट्स झटकने में कामयाब रही, तो डिजिटल अधिकार रिलायंस समूह के वायकॉम-18 के हिस्से आए. पिछली नीलामी में टीवी और डिजिटल दोनों ही अधिकार स्टार ग्रुप के पास थे, लेकिन इस बार उसके हिस्से में टीवी अधिकार ही आए. बहरहाल, अभी बोली खत्म नहीं हुई है और तीसरे दिन मंगलवार को नॉन एक्सक्लूसिव राइट्स (18 मैच, कैटेगिरी c) और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड (ग्रुप डी) के लिए बोली लगायी जाएगी. ग्रुप सी के लिए बोली फिलहाल 17,00 करोड़ तक पहुंच गयी है और जब मंगलवार सुबह 11 बजे बोली फिर से शुरू होगी, तो इसके लिए बीसीसीआई को करीब 2000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: मीडिया अधिकारों के दूसरे दिन की 4 खास बातें जान लें, बीसीसीआई को मिलेगी इतनी मोटी रकम
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि दूसरे दिन ग्रुप सी के तहत प्रत्येक मैच के लिए बोली 18.5 करोड़ रुपये के साथ बंद हुयी. इस ग्रुप के प्रति मैच का बेस प्राइस 17 करोड़ रुपये है. परिणाम के अनुसार इस पैकेज की कुल मिलाकर कीमत लगभग 1,440 करोड़ रुपये होगी. वहीं, सूत्रों के अनुसार ग्रुप डी की पांच में से तीन टैरेटिरी के अधिकार भी आज बिक चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कैसा रहा नीलामी का पहला पूरा दिन, कितनी और कौन सी कंपनियां थी दौड़ में, जानिए सब कुछ
पैकेज "सी" की खास बात यह है कि यहां हर खरीददार डिजिटल पैकेज खरीदने के लिए बेकरार है. अगर कोई कंपनी भारतीय डिजिटलअधिकार खरीदती है और नॉन-एक्सक्लूसिव राइट्स (ग्रुप सी) को गंवा देती है, तो उसे बहुत ही ज्यादा मोटा नुकसान (विज्ञापन+सब्सक्रिप्शन) होगा. अब जबकि सूत्रों के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप के डिजिटल अधिकार वायकॉम-18 के पास आ चुके हैं, तो ऐसे में उम्मीद यही है कि ग्रुप सी के अधिकार को वायकॉम-18 किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नहीं ही जाने देगी. वहीं, पैकेज डी (रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड) में सभी मैचों के टीवी और डिजिटल अधिकार शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं