इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) अगले पांच साल (2023-27) के मीडिया अधिकारोंके लिए मुंबई में जारी बोली के दूसरे दिन हालांकि कीमत अनुमान के मुताबिक ज्यादा तो नहीं पहुंची, लेकिन पिछली नीलामी की तुलना में बीसीसीआई को ऐसी रकम मिली, जिससे उसके अधिकारी जरूर गदगद हो गए होंगे. ग्रुप ए (भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी राइट्स) और ग्रुप बी (भारतीय उपमहाद्वीप के लिए डिजिटल) राइट्स (IPL Media Rights) के लिए बोली पहले दिन रविवार को लगभग 43,000 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी थी. इसके बाद सभी यह मानकर चल रहे थे कि सोमवार को यह काफी ज्यादा ऊपर जाएगा, लेकिन ये अधिकार मिलाकर 44,075 करोड़ रुपये में बिके. चलिए यह रकम कुल मिलाकर 410 मैचों के लिए है. आप दूसरे दिन की बोली की अभी तक की खास बातें जान लीजिए.
यह भी पढ़ें: क्या दुनिया की सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली लीग बनेगी आईपीएल? जानें दुनिया की शीर्ष 10 लीगों का प्रॉफिट
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. टीवी और डिजिटिल अधिकार
भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधइकार जहां 23,575 करोड़ रुपये में बिके, तो डिजिटल राइट्स 20,500 करोड़ में बिके. दूसरे दिन डिजिटल की रकम और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नही हुआ. ये अधिकार किस कंपनी को मिले, इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान बाद में किया जाएगा. ये दोनों ही अधिकार अलग-अलग कंपनियों ने हासिल किए हैं.
2. उम्मीद से कम मिला डिजिटल को
पहले दिन बोली खत्म होने पर डिजिटल अधिकारों की कीमत 19,680 पर खत्म हुयी थी. विशेषज्ञ मानकर चल रहे थे कि इसमें खासा इजाफा होगा, लेकिन यह 20,500 करोड़ पर ही खत्म हो गयी. बाजार के पंडितों के अनुसार डिजिटल को टीवी की तुलना में 10 फीसदी कम मिलना था, लेकिन यह 13 प्रतिशत कम मिला.
3. प्रत्येक मैच की कीमत 100 करोड़ के पार
पैकेज ए और बी के तहत भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी और डिजिटल दोनों अधिकारों को मिलाकर प्रत्येक मैच की कीमत 107.5 करोड़ रुपये तय हुए. पिछली नीलामी में बीसीसीआई को प्रत्येक मैच यह रकम करीब 54 करोड़ रुपये मिली थी, लेकिन पांच साल में ही यह रकम दो गुनी हो गयी है.
4. कुल इतने करोड़ मिल सकते हैं BCCI को
नॉन एक्सक्लूसिव पैकेज (इसमें ओपनिंग मैच+चार प्ले ऑफ और डबल हेडर मिलाकर 18 मैच हैं) के तहत बीसीसीआई को 1,940 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. वहीं, रेस्ट ऑफ वर्ल्ड पैकेज से 1,610 करोड़ रुपये आ सकते हैं. कुल मिलाकर इन बचे हुए दो पैकेजों से 3,550 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है. और इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के ए और बी पैकेच की 44,075 करोड़ को मिलाकर बीसीसीआई के खजाने में बोली की समाप्ति पर 47,000 करोड़ रुपये आ सकते हैं, जो पिछली नीलामी की रकम से लगभग तीन गुना रकम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं