विज्ञापन

MI vs KKR: मुंबई तोड़ पाएगी 13 साल का 'तिलिस्म', साए की तरह पीछा कर रहा खराब रिकॉर्ड

MI vs KKR: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस खराब रिकॉर्ड से इस बार पीछा छुड़ाना चाहेगी. आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम कागज पर काफी दमदार नजर आ रही है

MI vs KKR: मुंबई तोड़ पाएगी 13 साल का 'तिलिस्म', साए की तरह पीछा कर रहा खराब रिकॉर्ड
IPL 2026, MI vs KKR

IPL 2026, MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगी.  दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई पिछले 13 साल से टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है.मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन की शुरुआत आखिरी बार जीत के साथ साल 2012 में की थी। इसके बाद से हर बार टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस खराब रिकॉर्ड से इस बार पीछा छुड़ाना चाहेगी. आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम कागज पर काफी दमदार नजर आ रही है. टीम के पास रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन के रूप में तीन धाकड़ सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं. मुंबई का मिडिल ऑर्डर भी काफी संतुलित नजर रहा है. मध्यक्रम में टीम के पास तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नमन धीर के रूप में दमदार बल्लेबाज हैं.

 इसके साथ ही ऑक्शन में टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को भी खरीदा है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. वहीं, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं. जैक्स की हालिया फॉर्म भी काफी शानदार रही है.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के पेस अटैक की कमान संभालते नजर आएंगे. बुमराह का साथ दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट देंगे. वहीं, स्पिन विभाग में टीम के पास अल्लाह गजनफर और मिचेल सैंटनर के रूप में दो अच्छे स्पिनर्स मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

इसके साथ ही टीम के पास मयंक मारकंडे का भी विकल्प मौजूद है. वानखेड़े के मैदान पर केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 12 मुकाबलों में से केकेआर महज दो मैच ही जीत सकी है. मुंबई और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि केकेआर ने 11 मैच जीते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com