Noida Internationl Airport Updates: उत्तर प्रदेश का मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) अब उड़ान भरने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा. एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को कई स्तरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है. प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हेवी व्हीकल्स के लिए अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. यह रोक शनिवार सुबह 7 बजे से लागू होगा और लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें. साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
PM मोदी का पूरा कार्यक्रम
- PM मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.
- सुबह करीब 11:30 बजे, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे.
- दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
- पीएम मोदी इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है.
Jewar Airport Inauguration LIVE Updates...
Noida Internationl Airport Inauguration: नोएडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कब होगी शुरू?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छह माह के बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होगी. हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 यात्री विमान सेवा उपलब्ध होंगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ फ्लाइट की संख्या में भी इजाफा होगा. एयरपोर्ट से शुरुआत में सालाना 50 से 60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है. हालांकि, एयरपोर्ट की टर्मिनल क्षमता सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की है.

Noida Internationl Airport Inauguration: नोएडा एयरपोर्ट पर कौन-कौन सी एयरलाइन्स शुरू करेंगी उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में एयरपोर्ट से देश के 50-60 शहरों के लिए एयरलाइंस कंपनी विमान सेवा शुरू करेंगी. विमान सेवा के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ करार किया है. इंडिगो शुरुआत में देश के 20 से 25 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर सकती है. उन्होंने कहा कि एनसीआर के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में यात्रियों को केवल देश के शहरों को ही विमान सेवा की सुविधा मिलेगी. छह माह के बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होगी.
Jewar Airport Inauguration Updates:जेवर एयरपोर्ट पर कब से शुरू होगी उड़ान?
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही सबसे अधिक लोगों की बेसब्री यह बात जानने में है कि आखिर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कब से शुरू होगा. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल से फ्लाइट ऑपरेशन हवाईअड्डे से शुरू हो सकता है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और फ्लाइट सर्विस शुरू होने में आमतौर पर 45 दिनों का अंतर होता है. इस दौरान विमानन कंपनियां समेत सभी एजेंसी एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के लिए अपनी तैयारी कर लेती हैं. 
Noida Internationl Airport LIVE Updates: जेवर में PM मोदी का पूरा कार्यक्रम
- PM मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.
- सुबह करीब 11:30 बजे, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे.
- दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
- पीएम मोदी इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है.
Noida Internationl Airport Inauguration: जेवर एयरपोर्ट पर कार्गो हब भी विकसित किया जा रहा
जेवर एयरपोर्ट में भविष्य कुल 8 रनवे बनाए जाएंगे, फिलहाल पहले चरण में 1 रनवे से संचालन शुरू होगा. कार्गो हब भी विकसित किया जा रहा है. कार्गो टर्मिनल की क्षमता शुरुआती 2.5 लाख टन से बढ़ाकर 18 लाख टन तक की जा सकेगी. कार्गो टर्मिनल से आसपास में विकसित औद्योगिक यूनिट्स को बड़ा फायदा होगा. साथ ही लॉजिस्टिक्स, होटल, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन सेक्टर में तेज विकास होगा.

Jewar Airport Inauguration Updates: नोएडा एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति की झलक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है, जिसमें बनारस की घाट और हवेली जैसी वास्तुकला झलकती है. Phase-1 पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. एयरपोर्ट को प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.

Jewar Airport Inauguration LIVE: जेवर एयरपोर्ट का फर्स्ट फेज पूरा, अब 4 चरण बाकी
एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा.
