IPS KK Vishnoi Wedding: राजस्थान का जोधपुर आज एक बार फिर शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है. बाड़मेर में जन्में राजस्थान कैडर के एसपी केके बिश्नोई अपने बारातियों के साथ अपनी दुल्हनियां एसपी आंशिका वर्मा को लेने के लिए रवाना हो चुके है. शादी के लिए बारात रवाना होने से पहले धोरीमन्ना में आईपीएस कृष्णा कुमार बिश्नोई की मां ने एक प्राचीन राजस्थानी परंपरा निभाई. जिसने सभी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े.
मां का ममतामयी पल 'स्तनपान' रस्म ने जीता दिल
आईपीएस कृष्णा कुमार बिश्नोई की मां ने बेटे को इस रस्म के जरिए नई गृहस्थी में प्रवेश करनी की शभकामनाएं दी. इस परंपरा को लेकर मान्यता है कि विवाह के बाद बेटा अपनी नई गृहस्थी में प्रवेश करता है, इसलिए यह रस्म मां द्वारा बेटे को दिए गए जीवन के अंतिम संस्कारिक पोषण का प्रतीक है. इसके पीछे यह गहरा संदेश भी है कि नई जिम्मेदारियों के आने के बावजूद बेटा अपनी मां के प्यार और संस्कारों को कभी न भूले, यह पल बेहद भावुक था और इसने शादी के जश्न में एक गहराई जोड़ दी. इस रस्म को राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ समुदायों में इसे 'अंतिम पोषण' के रूप में देखा जाता है.
जोधपुरी सूट में रोबीले दूल्हा बने आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई
उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा आज 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आईपीएस केके बिश्नोई इस समय संभल के एसी के तौर पर कार्यभार संभाले हुए है तो वही यूपी की आईपीएस अंशिका वर्मा बरेली की एएसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही है. दोनों गोरखपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे. बता दें कि विवाह की रस्में बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' और जोधपुर के अजीत पैलेस में आयोजित की जा रही हैं. शनिवार रात बाड़मेर में बारात सभा की रस्म पूरी हुई, जिसमें केके बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण धारण कर शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गानों के बीच बारात आज रविवार को सवा 11 बजे जोधपुर के लिए रवाना हो गई है.
कल होगा भव्य रिसेप्शन, सीएम योगी के आगमन की चर्चा
29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में फेरे लेने के बाद, दोनों अधिकारीअगले दिन, यानी 30 मार्च को जोधपुर के लहरिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे, जिसमें चर्चा है कि हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हो सकती है. जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ मंत्री, राजनेता और देश के शीर्ष नौकरशाह शिरकत कर सकते है.
यह भी पढ़ें: रिंग सेरेमनी में जमकर झूमे UP के चर्चित IPS केके बिश्नोई और SP अंशिका वर्मा, राजस्थान में सात फेरे लेगा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं