विज्ञापन

DCP से लेकर कर्नल और बैंक मैनेजर तक, इन पदों पर भी चमकते हैं टीम इंडिया के सितारे

Indian Cricket Players Jobs: क्रिकेट के साथ-साथ देश सेवा में भी आगे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, कोई सेना में कर्नल तो कोई पुलिस में डीएसपी बनकर निभा रहा जिम्मेदारी.

DCP से लेकर कर्नल और बैंक मैनेजर तक, इन पदों पर भी चमकते हैं टीम इंडिया के सितारे
Indian Cricket Players Jobs

क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक जुनून है. जब टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरता है, तो करोड़ों दिल उसके साथ धड़कते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खिलाड़ी सिर्फ बल्ला और गेंद ही नहीं संभालते, बल्कि देश की बड़ी जिम्मेदारियों से भी जुड़े हुए हैं. कई स्टार खिलाड़ी सेना, पुलिस और सरकारी संस्थानों में अहम पदों पर हैं, जो उनकी मेहनत और योगदान का बड़ा सम्मान भी है.

मैदान के हीरो, देश सेवा में भी आगे

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित हैं. कई बार सेना के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ चुके हैं.

कपिल देव

1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को भी लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली. देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए ये सम्मान दिया गया.

आसमान में भी चमका क्रिकेट का नाम

सचिन तेंदुलकर

भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक से सम्मानित हैं. ये सम्मान पाने वाले वो पहले खिलाड़ी बने थे.

पुलिस और बैंक में भी जिम्मेदारी

जोगिंदर शर्मा

हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. क्रिकेट के बाद उन्होंने पुलिस सेवा में नई पहचान बनाई.

हरभजन सिंह

पंजाब पुलिस में डीएसपी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. क्रिकेट के बाद भी पब्लिक लाइफ में एक्टिव हैं.

उमेश यादव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर रह चुके हैं. ये नौकरी उन्हें उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर मिली थी.

युजवेंद्र चहल

क्रिकेट में आने से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर थे. बाद में उन्होंने पूरी तरह क्रिकेट को ही अपना करियर बना लिया.

मोहम्मद सिराज 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया है. 

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को हाल ही में यूपी सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का पद दिया है. 

क्यों मिलते हैं ऐसे पद

भारत में खिलाड़ियों को सम्मान देने की एक खास परंपरा है. कई पद मानद होते हैं, यानी ये उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दिए जाते हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे के तहत नौकरी मिलती है. इससे खिलाड़ियों को भविष्य की सुरक्षा भी मिलती है और समाज में उनकी पहचान और मजबूत होती है.

स्पोर्ट्स ऑफिसर बने रिंकू सिंह को BCCI कितनी सैलरी देता है? IPL को मिलाकर इतनी है कमाई

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Tendulkar, Cricketer Government Jobs, Mahendra Singh Dhoni, Team India Players, Dhoni army Rank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com