BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared | बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें तुरंत चेक
Bihar Board Matric Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. ये नतीजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना स्थित BSEB मुख्यालय में घोषित किया. राजधानी पटना से ये रिजल्ट जारी किया गया है, इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Online OUT : कैसे चेक करें
- सबसे पहले आर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in जाइए.
- इसके बाद होमपेज पर BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करिए.
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करिए.
- इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करिए.
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- खुलने वाले पेज पर स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
विदित हो कि बिहार मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं: सुबह (9:30 बजे से 12:45 बजे तक) और दोपहर (2:00 बजे से 5:15 बजे तक). वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.
इस साल मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 12 हजार 687 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें 7 लाख 85 हजार 726 छात्राएं और 7 लाख 26 हजार 961 छात्र शामिल हैं. बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
पिछले साल कब हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड ने पिछले साल मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया था. परीक्षा दो पालियों में हुई थी. इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था.
33 प्रतिशत अंक जरूरी
बीएसईबी 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र उत्तीर्ण होने के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा.
Latest Board Results Stories
-
सिमुलतला आवासीय विद्यालय: बिहार की 'टॉपर्स फैक्ट्री' की वो अनसुनी कहानी, जो नेतरहाट से शुरू हुई थी
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 30, 2026 21:26 pm IST
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर पुष्पांजलि कुमारी के स्कूल सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूरी कहानी. जानें कैसे नेतरहाट के पूर्व छात्रों ने इसे बनाया बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री.
-
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: मन के नंबर नहीं आए तो रूठ गया छात्र, छत से कूदकर दे दी जान
- Reported by: रंजन सिंह, Edited by: अभिषेक पारीक
- Bihar
- मार्च 30, 2026 07:44 am IST
बिहार बोर्ड ने रविवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी किया, हरिओम ने अपना रिजल्ट देखा. परिणाम उम्मीद के विपरीत आने से वह काफी निराश हो गया. परिवार के लोगों को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है.
-
Bihar Matric Result 2026: परिवार पालने के लिए पिता करते हैं मजदूरी, बेटा 10वीं में बना बिहार का 3rd टॉपर
- Edited by: श्यामजी तिवारी
- Education
- मार्च 29, 2026 20:53 pm IST
Bihar Matric Result 2026: पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर रहने वाले ओम कुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद तो पहले स्थान की थी, लेकिन तीसरा स्थान पाकर भी मैं और मेरा परिवार बेहद खुश हैं. ओम का लक्ष्य अब देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को क्रैक करना है.
-
नक्सलियों के पुराने अड्डे से उभरा स्टेट टॉपर, रुपौली के अंशराज ने 97.4% अंक लाकर हासिल किया बिहार में चौथा स्थान
- Reported by: पंकज भारतीय, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
- Education
- मार्च 29, 2026 21:30 pm IST
पूर्णिया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से अंशराज ने बिहार बोर्ड में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान हासिल किया. गांव में रहकर पढ़ाई और कड़ी मेहनत से मिली इस सफलता ने पूरे इलाके को गर्व से भर दिया.
-
Bihar Result Matric Out 2026 : पिता ट्रक ड्राइवर, बेटी ने किया नाम रोशन, मैट्रिक में हासिल किया छठी रैंक
- Edited by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 29, 2026 19:46 pm IST
Bihar Board Metric Result 2026 : ट्रक ड्राइवर की बेटी मौसम कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 6ठा स्थान प्राप्त कर समस्तीपुर का नाम रोशन किया. जानिए संघर्ष और IAS बनने के उनके सपने की पूरी कहानी.
FAQ
सवाल-बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें-
- ऊपर बताई गए किसी भी आधिकारिक BSEB वेबसाइट पर जाएं.
- 'बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 कब घोषित होगा?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाने की उम्मीद है. छात्रों को अपनी मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए अपने रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के टॉपर्स, पास प्रतिशत और अन्य प्रासंगिक विवरणों की घोषणा करेंगे. घोषणा के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा.
NDTV के रिजल्ट पेज पर बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे कैसे देखें?
NDTV ने इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों की मदद के लिए एक खास पेज लॉन्च किया है.
रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स हैं-
रिजल्ट चेक करने का पेज है.
- एक टैब में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे बताए जाएंगे.
- आपको दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा.
- सही विवरण दर्ज करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करने के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.