विज्ञापन

मुन्नाभाई एमबीबीएस से रातोंरात फेमस हुई ये एक्ट्रेस, दिमाग की नसें फटीं, 15 दिन कोमा में रहीं, अब करती हैं ये काम

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में 'देख ले' एक्ट्रेस मुमैत खान मौत को मात देकर वापस आई. अब बॉलीवुड से दूर गुमनाम जिंदगी जी रहीं हैं.  

मुन्नाभाई एमबीबीएस से रातोंरात फेमस हुई ये एक्ट्रेस, दिमाग की नसें फटीं, 15 दिन कोमा में रहीं, अब करती हैं ये काम
मुन्नाभाई एमबीबीएस में देख ले गर्ल के नाम से फेमस हुईं मुमैत खान
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल धड़का दिया था, लेकिन जब बात फुर्ती, कातिलाना अदाएं, और बेजोड़ एनर्जी की होती है, तो मुमैत खान का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. मुमैत खान को उनके असली नाम से कहीं ज्यादा मुन्ना भाई एमबीबीएस की 'देख ले गर्ल' के रूप में पहचाना जाता है. वह भारतीय सिनेमा की उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने पर्दे पर चंद मिनटों की मौजूदगी से भी पूरी फिल्म का माहौल बदलने का सामर्थ्य दिखाया. हालांकि, आज मुमैत खान कहां हैं और किस हाल में हैं, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. 

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में 'देख ले' से हुईं फेमस 

मुमैत खान ने छोटी उम्र से ही परिवार की मदद करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी. 13 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था और 18 साल की उम्र में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में 'देख ले' आइटम गर्ल बनकर युवाओं की रातों की नींद उड़ा दी थी. इस गाने ने रातों-रात मुमैत को फेमस कर दिया और अन्य क्षेत्रीय सिनेमा में एंट्री के दरवाजे खोल दिए, लेकिन एक घटना ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- 3 रुपये की दिहाड़ी में काम करने वाला एक्टर, साइड रोल से बना सुपरस्टार, 400 फिल्मों में काम कर कहलाया सूरमा भोपाली  

15 दिन कोमा में रहीं मुमैत खान

बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉक्टर्स ने उन्हें 7 साल तक काम से दूरी बनाने के लिए कहा था. इन सात सालों में फिल्म इंडस्ट्री क्या दर्शकों ने भी उन्हें भुला दिया। दरअसल, साल 2016 में मुमैत की एक दुर्घटना में दिमाग की नसें फट गईं. अभिनेत्री 15 दिन कोमा में रही और जब उन्हें होश आया तो शरीर साथ नहीं दे रहा था. डॉक्टर ने उन्हें सात साल तक किसी तरह का शारीरिक और मानसिक काम न करने की सलाह दी. यही कारण रहा कि मुमैत धीरे-धीरे सिनेमा से गायब हो गई. 

अब ये काम करती हैं मुमैत खान

एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपना सफर शुरू करने वाली मुमैत आज भले ही सिनेमा से दूर हैं लेकिन आज एक सफल बिजनेस वीमेन बन चुकी है. वे खुद की मेकअप और हेयर ट्रेनिंग एकेडमी चलाती है. अभिनेत्री का सोशल मीडिया मेकअप और डांस वीडियो से भरा है. उनकी एड शूटिंग की कई वीडियो देखने को मिल जाएगी, लेकिन वे फिलहाल सिनेमा से कोसो दूर है. मुमैत ने दक्षिण भारतीय सिनेमा (तेलुगु, तमिल) में अपना परचम लहराया था और दक्षिण सिनेमा में कई बेहतरीन आइटम नंबर दिए थे. उन्होंने पोकिरी, मैसम्मा आईपीएस, 'मगधीरा', अरिंदम जैसी हिट फिल्मों में काम किया था. 

ये भी पढे़ं- एक साल चली पहली शादी, बेटे के पिता से की दूसरी शादी, मां को था एतराज, कहा था- ये तेरे को छोड़ कर चला जाएगा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com