विज्ञापन
40 seconds ago

 Bihar board 10th result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया जाना है. इस दौरान राज्य के  शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी रहेंगे मौजूद. शिक्षा मंत्री ही रिजल्ट को जारी करेंगे. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और ये परीक्षा आयोजित की गई है.  इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं जो कि 25 फरवरी तक चली थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. 

NDTV पर चेक करें रिजल्ट 

  1. आप एनडीटीवी पर भी इस रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको www.ndtv.in पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.  अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  3. Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  4. एक पेज खुलेगा इसमें पूछी गई सारी जानकारी भर दें.
  5. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
  6. इसे सेव कर लें

क्यूआर कोड स्कैन करके देखें रिजल्ट - 

Latest and Breaking News on NDTV

 Bihar board 10th result 2026 LIVE Updates:

BSEB 10th Result 2026 Live: पिछले साली की तीन टॉपर्स बेटियां

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है. इससे पहले आपको बताते हैं कि पिछले साल यानी 2025 में किसने टॉप किया था. 10वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले साल तीन टॉपर थे और इनमें सभी लड़कियां थीं. अंशु कुमारी, साक्षी और रंजन वर्मा ने 489 नंबर हासिल कर टॉप किया था. 

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

1. biharboardonline.bihar.gov.in

2. results.biharboardonline.com

3. secondary.biharboardonline.com

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 पर जारी करेंगे. लैपटॉप पर बटन दबाते ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा. 

BSEB 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के तरीके

बिहार बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी की वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा डिजीलॉकर और क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल इतने छात्रों ने किया था टॉप

बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले साल 15 लाख 58 हजार 77 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए. पिछले साल यानी 2025 में मैट्रिक परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्र पास हो पाए थे. टॉपर्स की बात करें तो कुल 123 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी, जिनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल थे.

BSEB 10th Result 2026 Live: NDTV पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड के छात्र NDTV पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 

अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.

Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.

खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स पर होगी इनाम की बारिश

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को दो लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. यानी पहला स्थान पाने वालों की मौज ही मौज होगी. इसके अलावा उन्हें एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. पिछले साल ये राशि राशि ₹1 लाख थी, जिसे इस बार डबल कर दिया गया है. 

बाकी टॉपर्स को कितना मिलेगा इनाम?

दूसरे स्थान के टॉपर को ₹1.5 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा

तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को ₹1 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर 

चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को ₹20,000 नकद और एक लैपटॉप दिया जाएगा

BSEB 10th Result 2026 Live: कहां जारी होगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी होगा. आप एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड ने किया है टॉपर्स का वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने से पहले ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया गया था. इससे ये पता लगाया गया कि जो छात्र टॉप कर रहे हैं, वो वाकई इतने काबिल हैं या नहीं. 

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स के नामों का भी होगा ऐलान

बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, रिजल्ट के साथ ही इस बार के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. इस बार भी बिहार बोर्ड में लड़कियां बाजी मार सकती हैं. 

Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: QR कोड से सीधे देखें अपनी मार्कशीट

Bihar Board 10th Result: बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज दोपहर 1:15 पर 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया गया है. इस बार भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के हाथों से ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की तरफ से ये जानकारी दी गई है. इस दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों को वेबसाइट नहीं खुलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बता रहे हैं. आप एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके रिजल्ट देख सकते हैं. 

Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट

Bihar 10th Result 2026 Date LIVE:  बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है

interbiharboard.com

bsebexam.com

results.biharboardonline.com

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज 1:15 बजे आएगा

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज 1:15 बजे आएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट को जारी करेंगे.

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर क्या करें? जान लें विकल्प, बच जाएगा 1 साल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और से इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. वहीं आज रिजल्ट जारी होने वाला है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com