विज्ञापन

IPL 2026: SRH के खिलाफ आग उगलता है किंग कोहली का बल्ला, विराट रिकॉर्ड देख ईशान किशन की बढ़ेगी टेंशन

IPL 2026: फैंस की नजरें एक बार फिर किंग कोहली पर होंगी, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

IPL 2026: SRH के खिलाफ आग उगलता है किंग कोहली का बल्ला, विराट रिकॉर्ड देख ईशान किशन की बढ़ेगी टेंशन
Virat Kohli Record vs Sunrisers Hyderabad

Virat Kohli Record vs Sunrisers Hyderabad: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानिवार को आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में एक्शन में होगी तो फैंस की नजरें किंग कोहली पर होंगी, जिनको मैदान पर देखने के लिए वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिकॉर्ड्स उठाकर देखें तो दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. लीग इतिहास में, हैदराबाद के बेंगलुरु के खिलाफ 14 मैच जीते हैं जबकि सीजन ओपनर में आरसीबी का जीत प्रतिशत 61 का है. किंग कोहली का रिकॉर्ड हैदराबाद के खिलाफ दमदार है और फ्रेंचाइजी अपने घर पर यह मैच खेल रही है जहां विराट के मुकाबले में कोई है ही नहीं. कोहली पिछले सीजन भी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, और उनकी नजरें एक और सीजन बल्ले से आग उगलने पर होंगी.

SRH के खिलाफ विराट रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 805 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142 का है. कोहली एसआरएस के खिलाफ लीग में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ एक शतक और 5 अर्द्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 83 चौके और 29 छक्के भी आए हैं. 

चिन्नास्वामी के किंग - कोहली

कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के 94 मुकाबलों की 91 पारियों में 40.02 की शानदार औसत से 3,202 रन बनाए हैं. वह आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही मैदान पर 3,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. चिन्नास्वामी में कोहली की स्ट्राइक रेट 143.58 की रही है. कोहली ने इस मैदान पर 4 शतक जड़े हैं.  चिन्नास्वामी के प्रदर्श से, विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में किसी एक वेन्यू पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड है.   

ओपनर के तौर पर कोहली

विराट कोहली इस सीजन भी ओपनर के तौर पर खेलते दिखेंगे. ओपनिंग करते हुए भी कोहली ने 128 पारियों में 46.8 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 5009 रन बनाए हैं. कोहली आईपीएल में बतौर ओपनर तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली ने ओपनिंग करते हुए 47 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चार धुरंधर जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में ठोके 800 से ज्यादा रन, लिस्ट में ये दो भारतीय

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK-MI ही रच पाईं हैं इतिहास, क्या RCB कर पाएगी ये कारनामा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com