विज्ञापन
7 minutes ago

Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है. इसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. यह दिन चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन आता है और पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. साल 2026 में रामनवमी की तिथि को लेकर थोड़ा भ्रम बना हुआ है. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. इसी कारण कुछ लोग 26 मार्च को तो कुछ 27 मार्च को रामनवमी मना रहे हैं. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं दोनों तिथि में से किस दिन रामनवमी का पर्व मनाना अधिक शुभ रहेगा, साथ ही जानेंगे पूजा विधि से लेकर कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी- 

Ram Navami 2026 LIVE Updates: अयोध्या में जोर-शोर से चल रही राम नवमी की तैयारियां

अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार कल धूमधाम से मनाया जाएगा इसके लिए अयोध्या के राम मंदिर को खूब सजाया सवांरा जा रहा है. उम्मीद है कि रामनवमी के दिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे. इस खास मौके के लिए पूरे अयोध्या में तैयारियां जोरों से चल रही है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद रामनवमी का उत्साह और भी बढ़ गया है. अब इसकी तैयारी के लिए राम मंदिर के अंदर परिसर में कारीगर फूलों की सजावट से हर किसी का मन मोह रहे हैं. राम मंदिर को पूरे रोशनी की सजावट से अलौकिक किया जा रहा है. साथ ही अयोध्या में हर जगह हर गली हर घाट और हर दिल में बस एक ही नाम गूंज रहा है राम लला, राम लला , राम लला...

Ram Navami 2026 LIVE Updates: राम नवमी पर यह भजन गाकर करें, प्रभु राम को प्रसन्न

तुम उठो सिया सिंगार करो,

शिव धनुष राम ने तोड़ा है,

शिव धनुष राम ने तोड़ा है,

सीता से नाता जोड़ा है,

तुम उठो सिया सिंगार करों,

शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥

शीश सिया के चुनर सोहे,

टिके की छवि न्यारी है,

न्यारी न्यारी क्या कहिये,

रघुवर को जानकी प्यारी है,

तुम उठो सिया सिंगार करों,

शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥टीवी ड्रामा

हाथ सिया के चूड़ी सोहे,

कंगन की छवि न्यारी है,

न्यारी न्यारी क्या कहिये,

रघुवर को जानकी प्यारी है,

तुम उठो सिया सिंगार करों,

शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥

कमर सिया के तगड़ी सोहे,

झुमके की छवि न्यारी है,

न्यारी न्यारी क्या कहिये,

रघुवर को जानकी प्यारी है,

तुम उठो सिया सिंगार करों,

शिव धनुष राम ने तोड़ा है ॥

Ram Navami 2026 पर इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

इस बार रामनवमी पर कई दुर्लभ ग्रह योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं.

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी जानकारी 

Ram Navami 2026 Kanya Pujan Time: रामनवमी पर कन्या पूजन का समय

नवमी पर कन्या पूजा का समय 27 मार्च सुबह 6:18 से 7:50 बजे तक और फिर 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक रहेगा.

Ram Navami 2026 Date: किन दिन रामनवमी मनाना ज्यादा शुभ?

इसे लेकर ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने बताया भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था. पंचांग के अनुसार, मध्याह्न मुहूर्त 26 मार्च को सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा. इस दौरान, दोपहर 12:27 बजे भगवान श्रीराम के जन्म का सबसे उत्तम समय माना गया है. ऐसे में गृहस्थ लोगों के लिए 26 मार्च को रामनवमी मनाना शुभ माना गया है. वहीं, उदय तिथि को मानने वाले लोगों के अनुसार, 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना अधिक शुभ रहेगा. 

यानी रामनवमी 2026 को लेकर दोनों ही तारीखें अपने-अपने महत्व के अनुसार सही हैं. आप अपनी परंपरा और मान्यता के अनुसार 26 या 27 मार्च को यह पर्व मना सकते हैं. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com