पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस 340 नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए. हैरानी की बात है कि इनमें स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी (BLO) का नाम भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, एसआईआर के बाद 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई थी. उस समय चुनाव आयोग ने करीब 60 लाख पेंडिंग वोटर्स की लिस्ट जारी की थी.
पहले पेंडिंग थे नाम, फिर हटाए गए
इस दौरान, बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर 5 में 340 पेंडिंग वोटर्स थे. सोमवार आधी रात को चुनाव आयोग ने अंडर-ट्रायल वोटर्स की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में पार्ट नंबर 5 के सभी 340 अंडर-ट्रायल वोटर्स के नाम हटा दिए गए.
बीएलओ और उनके 3 भाईयों के नाम भी गायब
इस लिस्ट में स्थानीय BLO मोहम्मद सफिउल आलम का नाम भी था. नतीजतन, उनका नाम और उनके तीन भाइयों के नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन वोटर्स के लिए अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाया है, जिनके नाम हटाए गए हैं. प्रभावित वोटर्स को 15 दिनों के अंदर इस ट्रिब्यूनल में अपील करनी होगी. BLO मोहम्मद सफिउल आलम ने कहा कि वे इस मामले में अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील करेंगे.
यह भी पढ़ेंः बिहार में जमीन विवाद के चलते फायरिंग; करीब 30 लोगों ने किया हमला, महिलाओं समेत 5 घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं