Abhishek Nayar on Rinku Singh: इंडियन प्रीमियर लीग में जब-जब लगा कि लेफ्टी रिंकू सिंह (Rinku Singh) के हाथ से हालात निकल रहे हैं तो ठीक वैसे ही किनारे पर दिख रहे इस बल्लेबाज ने बेहतरीन पारी खेल कर वापसी की. बुधवार को रायपुर में आरसीबी (RCB vs KKR) ने केकेआर को 8 विकेट से धो दिया, लेकिन रिंकू ने 29 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों से नाबाद 49 रन बनाकर दिखाया कि उनका खोया भरोसा फिर से वापस लौट आया है. और मैच के बाद केकेआर के हेड कोच ने रिंकू के फ़र्म में लौटने की वजहों का खुलासा किया.
अभिषेक ने कहा, 'हम उनकी फॉर्म में वापसी के लिए सेंटर विकेट पर प्रैक्टिस करा रहे हैं. और उन्हें पूरी तरह से फॉर्म में लौटने के लिए क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की जरूरत है.' उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसा ही वरुण चक्रवर्ती के साथ है और रिंकू के साथ भी कहानी इसी रह की है. ये दोनों ही हमारे बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे, लेकिन दोनों की ही टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं हुई. ऐसे में दोनों के लिए ही हमने अलग-अलग प्रक्रिया रखी हैं, लेकिन रिंकू को हम लगातार सेंटर पिच पर प्रैक्टिस करा रहे हैं.' नायर ने यह भी खुलासा किया स्पोर्ट स्टॉफ ने रिंकू के ट्रिगर मूवमेंट में भी बदलाव किया है. यह वह बात है, जो रिंकू ने पहले अपने करियर में नहीं की थी.
जानें क्या होता है बैटिंग में ट्रिगर मूवमेंट
ट्रिगर मूवमेंट वह छोटी सी हलचल या हरकत होती है जो एक बल्लेबाज गेंदबाज के गेंद फेंकने से ठीक पहले करता है. इसका मुख्य उद्देश्य शरीर को सक्रिय करना और शॉट खेलने के लिए सही पोजीशन में आना होता है. जब गेंदबाज अपने रन-अप के अंत में होता है और गेंद छोड़ने वाला होता है, तब बल्लेबाज अपने पैरों को थोड़ा हिलाता है. यह एक तरह से शरीर के लिए "इंजन स्टार्ट" करने जैसा है ताकि आप स्थिर न रहें और गेंद की गति के अनुसार तुरंत रिएक्ट कर सकें. यह आपके शरीर के वजन को पंजों पर लाने में मदद करता है, जिससे आप आगे या पीछे आसानी से मूव कर सकें. जैसे गेंदबाज की अपनी एक लय होती है, ट्रिगर मूवमेंट बल्लेबाज को उस लय के साथ तालमेल बैठाने में मदद करता है
'रिंकू ने पहले कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया'
केकेआर कोच ने कहा, 'अगर आपने नोटिस किया होगा, तो अब रिंकू के शुरुआती मूवमेंट में बदलाव हुआ है. हमें उसकी बैटिंग में यही खामी लगी और हो सकता है कि यह उसकी मदद करे. पहले रिंकू ने इसका इस्तेमाल नहीं किया था. अब हमने उसकी बैटिंग में यह बात जोड़ी और इसने उनकी मदद की. जब हम रिंकू और वरुण की वापसी के लिए कोशिश कर रहे थे, तो इन पर बहुत ज्यादा काम किया गया क्योंकि यह आसान नहीं था.' नायर ने कहा हमार कोचिंग स्टॉफ ने इन्हें फॉर्म में लाने के लिए तकनीकी पहलुओं से परे जाकर उनके कॉन्फिडेंस को फिर से खड़ा करने पर काम किया.
'मुख्य काम उन्हें भरोसा देना था'
उन्होंने कहा, 'मैदान पर पहुंचने के बाद इस गर्मी में उनके साथ समय गुजारने से रिंकू को मदद मिली. हमारा लक्ष्य उनकी मनोदशा को इस भरोसे पर लाना था कि वह गेंद सीमारेखा के बाहर उड़ा सकते हैं, वह चौके-छक्के जड़ सकते हैं और ऐसा करने के लिए रिंकू तनकीकी और रणनीतिक रूप से क्या कर सकते हैं. ऐसे हमें हमें जमीन पर बहुत काम करना पड़ा'
यह भी पढ़ें: IPL 2026: '6,6,6,6', रिंकू सिंह ने रचा इतिहास, तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल पुराना IPL 'महारिकॉर्ड'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं