सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह अपनी मां और बहन को अपने साथी खिलाड़ी सुनील नारायण (Sunil Narine) से परिचय करवाते हुए नजर आ रहे हैं. बताया रहा है वायरल हो रहा यह वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) मुकाबले के बाद का है. मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी होटल के कमरे में आराम कर रहे थे. उसी दौरान रिंकू के घर से उनकी मां और बहन का वीडियो कॉल आ गया. जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को नारायण से भी रूबरू करवाया. वीडियो में नारायण को देखते ही रिंकू की बहन ने भैया कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया. जिसके बाद तुरंत रिंकू ने समझाया कि वह भैया नहीं समझ पाएंगे. उन्हें ब्रदर कहकर संबोधित कीजिए. जिसके बाद उनकी बहन ने अपनी गलती में सुधार किया. मगर कुछ ही देर बाद वह फिर से भूल गईं और भैया कहना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, 'भैया आपने बहुत अच्छी बॉलिंग की.' जिसके बाद दोनों खिलाड़ी हंसने लगे. रिंकू ने नारायण को ट्रॉसलेंट करते हुए बताया, 'आपने बहुत अच्छी गेंदबाजी की'. जिसके बाद कैरेबियन स्टार ने कहा, 'आपका बहुत बहुत धन्यवाद.'
रिंकू ने अपनी मां को भी नारायण से मिलवाया
यहीं नहीं रिंकू सिंह ने अपनी मां को भी कैरेबियन स्टार से मिलवाया. नारायण की तरफ मोबाइल का फेस करते हुए रिंकू ने कहा कि यह मेरी हैं. जिसके बाद नारायण ने हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया.'
Rinku Singh's family talking to Sunil Narine. 🥹❤️ pic.twitter.com/rjR1VoQfqS
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
फैंस के आ रहे हैं मजेदार कमेंट
वायरल हे रहे वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट आ रहे हैं. @Promise_Invest नाम के फैन ने लिखा है, 'भाई सुनील नरेन को हस्ते हुए देख लिया और क्या चाहिए जिंदगी में.'
Bhai sunil Narine ko haste dekh liya....
— Henil Shah (@Promise_Invest) April 27, 2026
Aur kya chahye zindagi me😂😂
@shubhamG_02 नाम के शख्स ने लिखा है, 'नाम सुनील है, तो उन्हें लगा कि वह भारतीय है.'
Name is sunil so they thought he is Indian 😂
— Shubham (@shubhamG_02) April 27, 2026
@q94YaHZZfZcuzMA नाम के क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है, 'जलवा तो रिंकू सिंह का ही है.'
जलवा तो रिंकु सिंह का ही है pic.twitter.com/6ydxwxYd2g
— प्रियदर्शी (@q94YaHZZfZcuzMA) April 27, 2026
पिछले मुकाबले में खूब चला रिंकू सिंह का बल्ला
एलएसजी के खिलाफ केकेआर की जीत नें बीते कल (26 अप्रैल) रिंकू सिंह का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहा. टीम के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने विकट परिस्थितियों में नाबाद 83 रन बनाए. उसके बाद क्षेत्ररक्षण के दौरान पांच बेहतरीन कैच भी लपके. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: अजिंक्य रहाणे ने बताया LSG के खिलाफ जीत का असल हीरो कौन? उसने तो कमाल कर दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं