विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के किस टीम के कितने चांस, RCB को हुआ नुकसान

IPL 2026 playoff qualification scenarios: आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, जीत के बाद गुजरात के क्वालिफिकेशन की संभावना 94.9 परसेंट हो गई है. गुजरात के अब 16 अंक हो गए हैं, लेकिन उनका टिकट कंफर्म नहीं हुआ है.

IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के किस टीम के कितने चांस, RCB को हुआ नुकसान
IPL 2026 Playoff Probability Percentage for GT RCB SRH PBKS CSK RR KKR DC

IPL 2026 playoff qualification scenarios: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला खेला गया. शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रन की बड़ी जीत के बाद IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इस जीत से गुजरात के 12 गेम में 16 पॉइंट हो गए हैं, जिसे आमतौर पर प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए मैजिक नंबर माना जाता है. हालांकि, उसकी सीट अभी कंफर्म नहीं हुई है. बता दें, गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 पर ढेर हो गई थी.

किसके प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांस

आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, जीत के बाद गुजरात के क्वालिफिकेशन की संभावना 94.9 परसेंट हो गई है. गुजरात-हैदराबाद के इस मैच से पहले हैदराबाद के क्वालिफिकेशन की संभावना 80 प्रतिशत थी, जो अब यह घटकर 65.7 परसेंट हो गई है. वहीं गुजरात की जीत का नुकसान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हुआ है और उनका प्लेऑफ का चांस 80.1 परसेंट से घटकर 79.7 परसेंट हो गया है. 

चौथे नंबर पर मौजूद पंजाब किंग्स का चांस 62.5 से बढ़कर 62.7 हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स का चांस 42.7 से थोड़ा बढ़कर 42.8 परसेंट हो गया है. जबकि राजस्थान के चांस 41.9 प्रतिशत है. दिल्ली के प्लेऑफ की संभावना 1 प्रतिशत है. जबकि कोलकाता के पहुंचने के चांस 11 प्रतिशत हैं. 

हैदराबाद की हार का मतलब है कि वह टॉप पर फिनिश नहीं कर पाएगी. गुजरात अगर अपने बचे तमाम मैच जीत जाती है तो वह टॉप पर फिनिश करेगी. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उसके बराबर अंक हासिल कर सकते हैं. बेंगलुरु भी 20 अंकों तक पहुंच सकती है. इसके अलावा बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला, अब नॉकआउट हो सकता है. 

अभी किसके कितने अंक

गुजरात अब 16 अंकों के साथ टॉप पर है. जबकि बेंगलुरु 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके तीन मैच बाकी हैं. बेंगलुरु अपने सभी मैच जीतकर 20 अंकों तक पहुंच सकती है. जबकि हैदराबाद के 14 अंक हैं और वो तीसरे स्थान पर है. जबकि पंजाब 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ पांचवें, राजस्थान भी इतने ही अंकों के साथ छठे स्थान पर है. वहीं सातवें स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक हैं. जबकि कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com