विज्ञापन

IPL 2026: लगातार 5वीं जीत, 16 अंक...फिर भी गुजरात को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, क्या है समीकरण

Why Gujarat Titans Not Qualified for Playoffs with 16 Points: गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

IPL 2026: लगातार 5वीं जीत, 16 अंक...फिर भी गुजरात को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, क्या है समीकरण
Why Gujarat Titans Not Qualified for Playoffs After 16 Points

गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों से गुजरात ने पांच विकेट पर 168 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑल-आउट हो गई. गुजरात के अब 16 अंक हो गए हैं, लेकिन फिर भी उसे प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है. 

16 प्वॉइंट से भी सीट नहीं कंफर्म

गुजराक के 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक हैं. गुजरात का नेट रन रेट +0.551 का है. 16 अंकों के साथ टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं, लेकिन फिर भी गुजरात को नॉकआउट का टिकट हासिल नहीं कर पाई. इसका कारण है कि दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर प्लेऑफ की रेस में मौजूद बाकी सभी टीमें अभी या तो 16 अंक तक पहुंच सकती है या उससे अधिक हासिल कर सकती हैं. जबकि दिल्ली 14 अंकों पर फिनिश करेगी. 

हालांकि, इस जीत से गुजरात के प्लेऑफ की संभावनाएं जरूर बढ़ गई हैं. गुजरात यहां से प्लेऑफ का टिकट पा जाएगी, इसकी 90 प्रतिशत से अधिक संभावना है. गुजरात अगर अपने बचे सभी मैच हार भी जाए, तो भी वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में होगी. हालांकि, टीम की कोशिश बाकी दोनों मैच जीतकर टॉप पर फिनिश करने की होगी. गुजरात अब 16 मई को कोलकाता से और 21 मई को चेन्नई से खेलेगी. 

गुजरात अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती है. सिर्फ बेंगलुरु ही उसके बराबर अंक हासिल कर सकती है. हालांकि, बेंगलुरु का नेट रन रेट बेहतर है. ऐसे में वो टेबल टॉपर के तौर पर फिनिश करेंगे, इसके चांस अधिक हैं. 

रबाडा-होल्डर के सामने हैदराबाद का सरेंडर

जीत के लिये 169 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स ने सात विकेट 60 रन पर गंवा दिये थे. रबाडा ने अपने चार ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए सनराइजर्स को लगातार झटके दिए. वहीं मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर ही मैडन डालते हुए ट्रेविस हेड का अहम विकेट लिया जिन्होंने निशांत सिंधू को आसान कैच थमाया. सिराज ने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट लिया.

अभिषेक शर्मा (छह) को भी रबाडा ने ही रवाना किया. चौथे ओवर में ईशान किशन (11) ने विकेट के पीछे कैच थमाया. रबाडा ने अपने आखिरी ओवर में आर स्मरण को मिड आन पर शुभमन गिल के हाथों लपकवाया तब सनराइजर्स का स्कोर चार विकेट पर 32 रन था. 

हेनरिच क्लासेन 11 रन बनाकर होल्डर का शिकार हुए जिनका कैच विकेट के पीछे जोस बटलर ने लपका. होल्डर ने ही नीतिश कुमार रेड्डी (दो) का भी विकेट लिया. गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने हैदराबाद के शीर्ष क्रम की बखिया उधेड़ते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जैसन होल्डर ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाये.

इससे पहले साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट पर 168 रन बनाये. सुदर्शन ने 44 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाये . वहीं सुंदर ने 33 गेंद में सात चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन की पारी खेली. सनराइजर्स के लिये प्रफुल्ल हिंगे ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये जबकि कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत से RCB को नुकसान, पंजाब, चेन्नई को फायदा, जानें किसके प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांस

यह भी पढ़ें: GT vs SRH IPL 2026: प्लेऑफ से पहले धुरंधर फॉर्म में सुदर्शन, अब किया ये बड़ा कारनामा, नजरें शुभमन गिल को पछाड़ने पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com