विज्ञापन

IPL 2025: ये पंत को हुआ, ऐसे स्ट्राइक-रेट का क्या मतलब, जाने कौन हैं इस मामले में टॉप 10 बल्लेबाज

Rishabh Pant: किसी ने नहीं सोचा था कि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत का इतना बुरा हाल होगा, लेकिन यह पहलू उनके करियर के लिए चिंता का विषय हो चला है

IPL 2025: ये पंत को हुआ, ऐसे स्ट्राइक-रेट का क्या मतलब, जाने कौन हैं इस मामले में टॉप 10 बल्लेबाज
Indian Premier League: ऋषभ पंत को टूर्नामेंट के बचे हिस्से में जवाब ढूंढना ही होगा
नयी दिल्ली:

Rishabh Pant on Target: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) ने अपना लगभग आधा सफर पूर कर लिया है, लेकिन लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की नाकामी चिंता का विषय हो चली है. पंत खुद को प्रमोट कर ऊपरी क्रम में भी लेकर आए हैं, लेकिन हालात बहुत ही खराब हैं. और उनके औसत से लेकर स्ट्राइक-रेट तक सबकुछ बुरी तरह गड़बड़ाया हुआ है. पंत अभी तक 7 मैचों की 6 पारियों में सिर्फ 17.66 का ही औसत निकाल सके है. ऐसे में उनके स्ट्राइक-रेट को लेकर बात की करना बेकार है, लेकिन बात इसलिए करनी पड़ेगी क्योंकि यहां हम आपको उन शीर्ष दस बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कम से कम पचास या इससे ज्यादा गेंदों का सामना किया है, लेकिन वह सबसे कम स्ट्राइक-रेट के मामले में अव्वल हैं. और इस पात्रता में ऋषभ पंत भी शामिल हैं. चलिए आप जान लीजिए कि टूर्नामेंट के लगभग आधे सफर के बाद ऐसे टॉप-10 बल्लेबाज कौन हैं

बल्लेबाज        स्ट्राइक-रेट         टीम

राहुल त्रिपाठी           96.49             सीएसके

ऋषभ पंत              104.04             एलएसजी

फिल जैक्स             110.00             एमआई

रवींद्र जडेजा           115.00             सीएसके

नितीश रेड्डी             119.14            एसआरएच

ड्वेन कॉन्वे            127.02              सीएसके

शिवम दुबे              128.57             सीएसके

विजय शंकर           129.67              सीएसके

आयुष बडोनी           131.00            एलएसजी

रचिन रवींद्र              132.85            सीएसके    

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com