तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडेन मार्कराम के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 12 गेंद में 37 रन की विस्फोटक पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के साथ ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है. वहीं इस मैच में जीत के साथ पैट कमिंस ने कहा कि जब धोनी मैदान पर आए तो काफी शोर था और इससे पहले कभी मैंने इतना शोर नहीं सुना था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,"अलग मिट्टी थी. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा थोड़ा धीमा हो गया. शिवम स्पिन के खिलाफ अच्छा प्रहार कर रहे थे. सोचा था कि हम ऑफ-कटर्स के साथ मौका लेंगे. पहली बात हमेशा अंक प्राप्त करना है. शीर्ष पर उनके (अभिषेक) और ट्रेविस हेड के सामने गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा. आज रात दर्शक पागल थे. जब एमएस बाहर आए तो इतनी तेज़ आवाज़ थी जितनी मैंने कभी सुनी थी."
बात अगर मुकाबले की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाने में सफल रही. शिवम दुबे (45 रन) की ताबड़तोड़ पारी के बाद भी चेन्नई की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. दुबे ने 24 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाये लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. हैदराबाद के तेज गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का शानदार इस्तेमाल कर सीएसके की रनगति को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया. अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद 35 जबकि रविंद्र जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 31 रन बनाये. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 26 रन का योगदान दिया. हैदराबाद के लिए टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिये.
इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक ने महज 17 गेंद में 46 रन की साझेदारी कर तेज शुरुआत दिलायी. इसके बाद एडन मार्कराम ने ट्रेविस हेड (24 गेंद में 31 रन) के साथ दूसरे विकेट लिए 42 गेंद में 60 रन की साझेदारी की. हैदराबाद के लिए मार्करम ने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. जबकि अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 37 रन बनाए. चेन्नई के लिए मोईन अली ने दो विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: हैदराबाद की जीत के बाद हुआ बड़ा फेरबदल, CSK तीसरे स्थान तो SRH पहुंची इस पोजिशन पर
यह भी पढ़ें: Video: CSK vs SRH मैच में हुआ विवाद, पैट कमिंस की दरियादिली से रवींद्र जडेजा को मिला जीवनदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं