लखनऊ सुपर जायंट्स पर 11 गेंद शेष रहते छह विकेट की बड़ी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को चैम्पियन की तरह सोचने की सलाह दी थी. दिल्ली की मौजूदा आईपीएल सत्र में छह मैचों में यह दूसरी जीत है. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयूष बदोनी की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैकगुर्क की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर आसानी से जीत हासिल की. वहीं इस जीत के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि वह हर हाल में जीतना चाहते थे.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,"थोड़ी राहत महसूस हो रही है. हम हर हाल में जीतना चाहते थे. मैं खिलाड़ियों से बात करते हुए कह रहा था कि हमें चैंपियन की तरह सोचने की जरूरत है, हमें कड़ा संघर्ष जारी रखने की जरूरत है." टीम की गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा,"ऐसे पल थे जहां हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, कुछ खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. हम एक समूह के रूप में एक साथ रहते हैं. कुछ चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं, कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंत ने कहा कि टीम में कई खिलाड़ी चोटिल है लेकिन वह कोई बहना नहीं बनाना चाहते है. उन्होंने कहा,"हम सही एकादश तय करने के करीब है. हमारी टीम में बहुत चोटिल खिलाड़ी हैं, लेकिन हम इसका बहाना नहीं बना सकते हैं." उन्होंने कहा,"तीसरे क्रम के लिए मैकगुर्क के तौर पर लगभग हमें एक खिलाड़ी मिल गया है. इसके बारे में हालांकि ज्यादा नहीं सोचा है लेकिन उम्मीद है वह इसी तरह खेलना जारी रखेंगे."
बात अगर मैच की करें तो लखनऊ सुपर जांयट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. इसके जवाब में आयूष बदोनी ने 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के के दम पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली. उनके अलावा केएल राहुल ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए. दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने तीन तो खलील अहमद ने दो विकेट हासिल किए. लखनऊ ने दिल्ली को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया था.
इसके जवाब में दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैकगुर्क की 35 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों के दम पर 55 रन बनाए. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 24 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के दम पर 41 रनों की पारी खेली. जबकि पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. यह दिल्ली की छह मैचों में दूसरी जीत है और टीम अंक तालिका में नौंवे स्थान पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं