पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत में टीम के नायक शशांक सिंह ने आईपीएल नीलामी में हुई गफलत को सार्थक तरीके से लिया और कभी उसकी शिकायत नहीं की. बत्तीस साल के शशांका ने गुरुवार को 29 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब किंग्स पिछले साल दिसंबर में दुबई में आईपीएल नीलामी के दौरान कथित तौर पर शशांक के लिए अपनी बोली वापस लेना चाहती थी,लेकिन नीलामीकर्ता ने इसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि बोली पूरी हो गयी थी. फ्रेंचाइजी ने हालांकि बाद में एक स्पष्टीकरण जारी किया जिसमें दावा किया गया कि शशांक हमेशा उनकी सूची में थे और नीलामी सूची में एक ही नाम के दो खिलाड़ियों का उल्लेख होने के कारण भ्रम था.
प्रीति ने 'एक्स' पर लिखा,"ऐसा लगता है कि आज नीलामी में हमारे (पीबीकेएस) बारे में अतीत में कही गई बातों के बारे में बात करने का बिल्कुल सही दिन है. समान परिस्थितियों में बहुत से लोग आत्मविश्वास खो चुके होंगे,दबाव में झुक गए होंगे या हतोत्साहित हो गए होंगे... लेकिन शशांक नहीं."
उन्होंने लिखा,"वह साधारण इंसान की तरह नहीं है. वह काफी खास है. सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में उनके कौशल के कारण नहीं, बल्कि उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और अविश्वसनीय भावना उन्हें खास बनाती है. उन्होंने सभी टिप्पणियों और मजाक को सहजता से लिया और कभी इसकी शिकायत नहीं की."
उन्होंने लिखा,"उसने खुद का समर्थन किया और हमें दिखाया कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है. मैं इसके लिए उसकी सराहना करती हूं. वह मेरी प्रशंसा और सम्मान का हकदार है. मुझे उम्मीद है कि वह आप सभी के लिए एक उदाहरण बन सकता है कि जब जीवन में मुश्किल के पल आते हैं और चीजें आपके अनुसार नहीं होती तो यह काफी मायने रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते है." प्रीति ने कहा,"इसलिए शशांक की तरह खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें और मुझे यकीन है कि आप जीवन के खेल में मैन ऑफ द मैच बनेंगे."
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "जब धोनी बाहर आए तो इतनी तेज़ आवाज़ थी..." एमएस का जलवा देख पैट कमिंस के उड़े होश, कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं