चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 गेंद में 37 रन की आक्रामक पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि धीमी पिच पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने की टीम की रणनीति कारगर रही. सीएसके को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक ने इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाये. उन्होंने महज 17 गेंद में ट्रेविस हेड के साथ 46 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दिलायी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा,"गेंदबाजी करते समय हमें लगा कि इस पिच पर गेंद धीमी आ रही है. ऐसे में हम पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते थे." उन्होंने कहा कि आईपीएल से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की थी जिससे वह दमदार प्रदर्शन कर रहे है.
उन्होंने कहा,"हमें पता था कि यह धीमी विकेट है लेकिन हम गेंदबाजों पर प्रहार करना चाहते थे क्योंकि शुरुआत में परिस्थिति गेंदबाजों के लिए मुश्किल थी." अपने बड़ा स्कोर बनाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,"बड़ा स्कोर मायने रखता है लेकिन मैं आज अपनी लय को जारी रखना चहता था. उम्मीद है कि अगली बार बड़ा स्कोर बनाउंगा." उन्होंने कहा,"यह (आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी) उस कड़ी मेहनत का नतीजा है जो मैंने इससे पहले की है. इसके लिए मैं अपने पिता, युवी पाजी (युवराज सिंह) और ब्रायन लारा को धन्यवाद करना चाहता हूं."
बात अगर मौजूदा सीजन की करें तो अभिषेक शर्मा इस सीजन में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. कम से कम 50 गेंदों का सामना करने के बाद इस सीजन सबसे अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक सबसे आगे हैं. अभिषेक ने 217.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. जबकि लिस्ट में दूसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने 206.15 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 203.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "जब धोनी बाहर आए तो इतनी तेज़ आवाज़ थी..." एमएस का जलवा देख पैट कमिंस के उड़े होश, कही ये बात
यह भी पढ़ें: Video: CSK vs SRH मैच में हुआ विवाद, पैट कमिंस की दरियादिली से रवींद्र जडेजा को मिला जीवनदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं