हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. टीम को अभी भी पहली जीत का इंतजार है. आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने पांच बार मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था. मुंबई इ़ंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस आए हैं, उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल के तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में हार्दिक पांड्या को फैंस की हूटिंग का शिकार होने पड़ा है. मुंबई ने गुजरात के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था और इस मैच में भी हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा हैदराबाद और राजस्थान के मैच में भी हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा. वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस दौरान हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का नाम भी उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने हार्दिक का समर्थन किया है. हार्दिक पांड्या और माइकल क्लार्क साल 2012 में एक ही टीम के लिए आईपीएल में खेले थे. माइकल क्लार्क ने अब हार्दिक के साथ फैंस के बर्ताव को लेकर हुई बातचीत का खुलासा किया है और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ऑलराउंडर की मानसिकता को लेकर भी बात कही है.
माइकल क्लार्क ने ईएसपीएन के अराउंड द विकेट पर कहा,"जब आपकी टीम प्रदर्शन नहीं कर रही हो तो इससे कोई मदद नहीं मिलती है. जब मैं यहां आया तो मैंने हार्दिक पंड्या से बात की और ऐसा लगता है कि वह ठीक चल रहा है. वह वास्तव में आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति है. वह इसे आगे नहीं बढ़ने देगा. लेकिन उन्हें इस टीम को क्रिकेट के मैच जिताने की जरूरत है. मुंबई एक अच्छी टीम है और प्रशंसक हमेशा उन्हें शीर्ष पर देखना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल वे सबसे निचले पायदान पर हैं.''
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के अंदर जो हो रहा है - फैंस द्वारा कप्तान हार्दिक पंड्या का लगातार मजाक उड़ाया जा रहा है, उसे मुंबई इंडियंस मैच जीतकर ही रोक सकती है. ब्रॉड ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो एक खिलाड़ी के रूप में यह आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं करता है. यह अंतरराष्ट्रीय और शीर्ष स्तर के खेल का हिस्सा है."
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "बाजार से नहीं खरीदी जा सकती..." कगिसो रबाडा ने मयंक यादव की तारीफ में कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें: IPL 2024: CSK से इस दिग्गज गेंदबाज का बाहर रहना तय, ये हो सकती है SRH की रणनीति, प्लेइंग XI को लेकर बना रहा यह समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं