फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बिना चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी जो अपना दिन होने पर किसी भी आक्रमण की बखिया उधेड़ने में सक्षम है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करने वाली चेन्नई की कोशिश जीत की राह पर लौटने उतरेगी. इतने लंबे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में उतार चढाव आना लाजमी है और चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में मिली हार के बाद यही कहा था. उन्हें और उनके सलामी जोड़ीदार रचिन रविंद्र को हालांकि घूमती गेंदों का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा जिसमें वे दिल्ली के खिलाफ चूक गए थे.
क्रिकेटप्रेमी महेंद्र सिंह धोनी को आठवें नंबर से ऊपर बल्लेबाजी करते देखना चाहते थे. उन्होंने पिछले मैच में अपना पुराना फिनिशिर फॉर्म दिखाते हुए 16 गेंद में 37 रन बनाये थे. वैसे उनके ऊपर आने की संभावना कम ही है क्योंकि वह शिवम दुबे और समीर रिजवी को फिनिशर की भूमिका निभाते देखना चाहते हैं. गेंदबाजी में चेन्नई को संयोजन पर विचार करना होगा क्योंकि मुस्ताफिजूर अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये वीजा की प्रक्रिया पूरी करने बांग्लादेश लौट गए हैं. अभी तक मुस्ताफिजूर और मथीषा पथिराना की जोड़ी सीएसके के लिये अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. मुस्ताफिजूर की जगह मुकेश चौधरी ले सकते हैं जबकि शार्दुल ठाकुर ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा. उसके बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था हालांकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभी तक प्रभावित नहीं कर सके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार सनराइजर्स के बल्लेबाज नाकाम रहे. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए हैं. भुवनेश्वर ने नयी गेंद से निराश किया है और तीन मैचों में तीन ही विकेट ले सके हैं. क्प्तान पैट कमिंस ने आठ रन प्रति ओवर की दर से रन दिये हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग चाहिये.
ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
हैदराबाज के राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले की पिच पर सभी की निगाहें होंगी. आठ दिन पहले ही इसी मैदान पर हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था. हैदाराबाद ने 277 रन बनाए थे. वहीं चेन्नई भी एक बार 200 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है. लेकिन काली मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी करना बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होगा. बात अगर आंकड़ों की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 19 बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच जीते हैं जबकि पांच बार बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी है.
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/शार्दुल ठाकुर
फैंटेसी प्लेइंग इलेवन:
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, महेंद्र सिंह धोनी
बल्लेबाज- रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड
ऑल-राउंडर- डेरेल मिशेल
गेंदबाज- मथीशा पथिराना, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं