पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने करियर की शानदार शुरुआत करने वाले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की जमकर तारीफ की है. मयंक ने रबाडा की पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने डेब्यू पर आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी, जो 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक रही. इसके कुछ दिन बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो उनकी डेब्यू पर फेंकी गई सबसे तेज गेंद से और अधिक थी. रबाडा ने मयंक अग्रवाल की तारीफ की है और कहा है कि "तेज गति बाजार से नहीं खरीदी जा सकती."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कगिसो रबाडा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, आगे,"वह रॉ पेस है. वह वास्तव में तेज है, यह स्पष्ट है. यह एक बड़ा हथियार है. वह हमेशा बल्लेबाज को दौड़ाएगा. और वह कुछ अच्छा नियंत्रण भी दिखा रहा है. वह गति के साथ पैदा हुआ था. गति को बाजार में नहीं खरीदा जाता है. यह उनका असली हथियार है."
रबाडा को लगता है कि टीमों को मयंक के खिलाफ अच्छी योजना बनानी होगी, जो एक ओवर में दो-बाउंसर नियम का अधिकतर फायदा उठा रहे हैं. रबाडा ने कहा,"दो बाउंसर मदद कर रहे हैं. वह इसे लेंथ के पीछे से मार रहा है और बल्लेबाज उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अंत में मार ही खाते हैं. इससे उनका फुटवर्क भी गड़बड़ा जाता है. वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. जब तक कि वे आगे आओ, उनके लिए उससे आगे निकलना मुश्किल होगा. टीमों को उसके खिलाफ सावधानीपूर्वक योजना बनानी होगी."
अपने पहले सीज़न में बैक-टू-बैक प्लेयर ऑफ़ द मैच प्रदर्शन के साथ 21 वर्षीय मयंक इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में उभर रहे हैं. रबाडा ने आगे कहा,"वास्तव में अच्छा लग रहा है, दो मैचों में दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड. मुझे खुशी है कि हमने दोनों मैच जीते. मेरा लक्ष्य देश के लिए खेलना है. मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है. मैंने कैमरून ग्रीन के विकेट का सबसे अधिक आनंद लिया."
मयंक चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे और वह फिटनेस के महत्व को पूरी तरह से जानते हैं. उन्होंने कहा, "तेज गेंदबाजी करने के कई कारक हैं - आहार, नींद, अभ्यास. मैं अपने आहार और रिकवरी - बर्फ स्नान पर बहुत ध्यान केंद्रित कर हा हूं."
यह भी पढ़ें: IPL 2024: गुजरात को हराकर भी टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई पंजाब, रोमांचक हुई जंग, यहां देखें सभी टीमों का हाल
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "कप्तान बदल सकते हैं..." सहवाग ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं