David Miller Big Statement for Captain Shubman Gill: शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सीनियर बल्लेबाज डेविड मिलर ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि यह 24 वर्षीय खिलाड़ी इस भूमिका के साथ तेजी से 'सामंजस्य' बैठा रहा है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पिछले साल की उपविजेता और 2022 की चैंपियन टाइटंस की टीम गिल की कप्तानी में अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है. शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अभी तक 11 मैच खेले हैं और टीम को सिर्फ 4 में जीत मिली है जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटंस अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन उसके नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करने की संभावना काफी कम है.
डेविड मिलर ने शनिवार को रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के खिलाफ टाइटंस की चार विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"शुभमन एक असाधारण खिलाड़ी हैं, जैसा कि हम सभी जानते हैं. वह अब भी युवा है और उसे बहुत कुछ सीखना है लेकिन मुझे लगता है कि वह कप्तानी के साथ वास्तव में अच्छी तरह तालमेल बैठा रहा है." उन्होंने कहा,"लेकिन मुझे लगता है कि यह कठिन भी है क्योंकि गलती की गुंजाइश बहुत कम है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिलर ने टखने की सर्जरी से उबर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति को भी पावर प्ले में गेंद के साथ टीम के खराब प्रदर्शन का एक कारण बताया. उन्होंने कहा,"बेशक शमी ने पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन किया था. इसलिए हमें ऐसा लगता है कि पावर प्ले में हमें उनकी कमी खल रही है. उन्होंने विकेट चटकाए और इकोनॉमी रेट को कम रखा."
बात अगर मैच की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई. बेंगलुरु के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गुजरात को शुरुआती झटके दिए. इसके बाद टीम इन झटकों से उबर नहीं पाई. हालांकि, शाहरुख खान ने 37, डेविड मिलर ने 30 और राहुल तेवतिया ने 35 रनों की पारी खेलकर टीम को 147 के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया. इसके जवाब में बेंगलुरु को फाफ और विराट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन इसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 25 रन के अंदर बेंगलुरु के छह विकेट हासिल किए. लेकिन अंत में बाजी बेंगलुरु के नाम रही.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "लगा था कि आज खेल नहीं सकूंगा..." गुजरात के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते थे मोहम्मद सिराज, फिर हुआ कुछ
यह भी पढ़ें: Video: विराट कोहली ने 'बुलेट' थ्रो कर किया रन आउट तो फिदा हुए कैमरून ग्रीन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं