Brian Lara IPL: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुख्य कोच ब्रायन लारा (Brian Lara) ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में छठी हार के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें नहीं हराया बल्कि वह खुद हारे. जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स )SRH) पांच रन से मुकाबला हार गए. अब वह दस टीमों में नौवें स्थान पर है जबकि केकेआर आठवें स्थान पर है. लारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘हमने पावरप्ले में विकेट गंवाये जिससे उबर ही नहीं सके. हमने हेनरिच क्लासेन को पारी संभालने के लिये कहा. वह छठे नंबर पर उतरता है और उससे पहले पांच बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उसके लिये यह कठिन था.'
उन्होंने कहा ,‘बल्लेबाजों केा मददगार पिच पर ऐसे मैच जीतने का शऊर आना चाहिये लेकिन हम जीत नहीं सके. हमें साझेदारियों पर फोकस करना होगा.आक्रामक होना अच्छी बात है लेकिन मैच जीतने के लिये ठहरकर खेलना भी जरूरी है. लारा ने केकेआर के स्पिनरों सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा ,‘वे शानदार स्पिनर हैं. हमने देखा है कि टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका अहम होती है. नारायण और चक्रवर्ती जैसे स्पिनर विश्व स्तरीय . हम मैच में बने हुए थे लेकिन हमने खुद मैच गंवाया.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'कभी खुशी-कभी गम', SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन बयां कर रहा टीम की कहानी
केकेआर के स्पिनर चक्रवर्ती ने कहा कि सीमारेखा की तरफ लंबे शॉट लगाने के लिये सनराइजर्स के बल्लेबाजों को उकसाने की उनकी रणनीति कामयाब रही. उन्होंने कहा ,‘काफी दबाव तो था लेकिन नितिश मुझसे एक ही बात कर रहा था कि सीमारेखा की तरह खेलने के लिये ललचाओ, हमने वही किया और यह महत्वपूर्ण जीत मिली.'
--- ये भी पढ़ें ---
* "वह एमएस धोनी की इगो के साथ खेले", पठान ने किया गौती और माही से जुड़ा खुलासा
* गौतम गंभीर के साथ हुई झड़प मामले में विराट कोहली को नहीं भरना होगा जुर्माना ? वजह आई सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं