- उमरान को केंद्रीय अनुबंध दे बीसीसीआई-शास्त्री
- मुख्य खिलाड़ियों के बीच रखा जाए उमरान को
- ब्रायन लारा ने भी की जमकर तारीफ
इसमें तो दो राय है ही नहीं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से उमरान मलिक (Umran Malik) के रूप में एक बड़ा भविष्य का सितारा मिला है. और कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी जब रविवार को भारतीय सेलेक्टर्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम का चयन करने बैठेंगे, तो उमरान की टीम में इंट्री हो जाए. उमरान मलिक के प्रशंसक लगातार बढ़े जा रहे हैं और अब इनमें दिग्गज ब्रायन लारा भी शामिल हो गए हैं. उमरान मलिक के अंदाज ने लारा को उन्हीं के देश के सीमर फिडेल एडवर्ड्स की याद दिला दी है
यह भी पढ़ें: बुमराह की स्पेशल बाउंसर ने पृथ्वी शॉ को किया "जमींदोज", फैन ने दिया गेंद को गजब नाम
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लारा ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि उमरान मलिक में बहुत हद तक हमारे गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स की याद दिलाता है, जब उन्होंने विंडीज के लिए करियर शुरू किया था. उन्होंने कहा कि उमरान मलिक में खासी गति है. और जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे, तो वह इस पहलू को समझेंगे. इसमें दो राय नहीं कि वह भारत के लिए खेलेंगे. इसमें कोई दो राय नहीं कि हैदराबाद द्वारा रिटेन किए जाने के बाद से उमरान का इस सीजन में प्रदर्शन और प्रगति बहुत ही शानदार रही है. शास्त्री ने तो यहां तक कह दिया कि उमरान को भारतीय टीम में रखा जाना चाहिए, जिससे वह शमी और बुमराह जैसे गेंदबाजों से सीख सकें.
शास्त्री ने कहा कि बोर्ड को उमरान को केंद्रीय अनुबंध देना चाहिए. साथ ही, जम्मू के इस पेसर को मुख्य खिलाड़ियों के साथ केंद्र में रखना चाहिए. मुख्य खिलाड़ियों के साथ रहने से उमरान, मोहम्मद शमी और बुमराह जैसे गेंदबाजों से सीखेंगे. उमरान देखेंगे कि ये सीमर किस तरह की ट्रेनिंग करते हैं और कैसे खुद को मैचों के लिए तैयार करते हैं.
यह भी पढ़ें: ऐसा आईपीएल के इतिहास में CSK के साथ पहली बार हुआ, धोनी के लिए भी चिंता की बात
पूर्व कोच बोले कि मुझे लगता है कि समय के साथ उमरान और बेहतर होंगे. विकेट मिले पर आप उसकी गेंदबाजी देखिए. आप गेंदबाजी शुरू करने और विकेट न मिलने की स्थिति में उसकी गेंदबाजी की लाइन देखिए. यही वे पल होते हैं, जब उमरान संघर्ष करता दिखाई पड़ता है और उसकी गेंदों की दिशा एकदम इधर-उधर हो जाती है. शास्त्री ने कहा कि आप नहीं चाहते कि वह अपनी गति में कटौती करे. जो आप उमरान से चाहते हैं, वह यह है कि वह अपनी लाइन सही करे. अगर वह लंबाई में विविधता के साथ लगातार स्टंप पकड़ कर गेंदबाजी कर सकता है, तो वह किसी भी बल्लेबाज को दिक्कत में डाल सकता है. वहीं, वह किसी भी नए बल्लेबाज को अपनी गति से दहला सकता है क्योंकि उमरान के पास गति है. लेकिन अगर वह बिना गति से समझौता किए सही लाइन के साथ गेंदबाजी करता है, तो यह बात उसके लिए बड़ा अंतर पैदा करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं