- पृथ्वी लौटे, पर बड़ी पारी से चूके
- फैन ने नाम दिया "उन्मादी बाउंसर"
- वापसी पर बनाए सिर्फ 24 ही रन
पिछले कई दिन अस्पताल में गुजराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ करो या मरो के मुकाबले में शनिवार को मुंबई के खिलाफ घरेलू वानखेड़े स्टेडियम में वॉर्नर के साथ पारी शुरू करने उतरे, तो कहीं से नहीं लगा कि वह पिछले कुछ दिन काफी बीमार रहे. पृथ्वी ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और जब लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी खेलकर दिल्ली का ऐसे समय भला करेंगे, जब उसके दो टॉप बल्लेबाज सस्ते में निपट गए, तो पृथ्वी को जसप्रीत बुमराह की स्पेशल बाउंसर ने ऐसा गच्चा दिया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि यह आखिरी हुआ क्या.
यह भी पढ़ें: ऐसा आईपीएल के इतिहास में CSK के साथ पहली बार हुआ, धोनी के लिए भी चिंता की बात
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल बुमराह की बाउंसर की व्याख्या करते हुए कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यह सीम के साथ फेंकी गयी बाउंसर थी. आमतौर पर होता यह है कि साधारण तौर पर पेसर बाउंसर डालते हुए सीम की परवाह नहीं करते, लेकिन इस मामले में बुमराह ने सीम का इस्तेमाल किया. और इसका असर यह हुआ कि टप्पा पड़ने के बाद गेंद तेजी से अंदर की तरफ आयी. और पृथ्वी शॉ को खुद को संभालने का मौका नहीं नहीं मिला. सिर्फ उन्होंने हटने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके दस्ताने छूती हुई इशान किशन की तरफ गयी. और इशान ने आगे की तरफ गोता लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लेकर पृथ्वी को अलविदा कर दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर यह बाउंसर छायी रही. और एक फैन ने तो बुमराह की इस बाउंसर को इनसेन (उन्मादी, विक्षिप्त) बाउंसर का नाम दे डाला. बात तो सही है. काफी हद तक यह ऐसी ही गेंद रही, जो किसी भी दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाज के दांत खट्टे कर सकती थी. हालांकि, पृथ्वी का बाउंसर के खिलाफ हाथ कुछ तंग है!
कुछ ऐसा रहा अभी तक का सफर
पृथ्वी शॉ दिल्ली के लिए बीमार होने की वजह से चार मुकाबले नहीं खेल सके. और इन 10 मैचों की इतनी ही पारियों में इस ओपनर ने 28.30 के औसत से 283 रन बनाए. यह दिल्ली के लिए तीसरा सबसे बड़ा योग है किसी बल्लेबाज का, लेकिन यह ऐसा प्रदर्शन नहीं रहा, जिसने दिल्ली का ज्यादा भला किया. दस मैचों में पृथ्वी के बैट से सिर्फ दो ही अर्द्धशतक निकले
यह भी पढ़ें: ऐसा आईपीएल के इतिहास में CSK के साथ पहली बार हुआ, धोनी के लिए भी चिंता की बात
देखिए इस फैन ने बुमराह की गेंद को क्या नाम दिया है
Insane delivery #bumrah #PrithviShaw
— Ajay (@Ajaytweets0o) May 21, 2022
जब पृथ्वी शॉ ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी, तो आरसीबी के चाहने वालों के दिलों पर चोट लग रही थी
very good start from prithvi shaw and david warner
— gabbar (@gabbar98396495) May 21, 2022
every single boundary is hurting RCB fans more than MI fans. choot kahi lag rahi hai dard kahi or ho raha hai
#MIvsDC #DCvsMI #danielsams #Hitman #RohitSharma???? #JaspritBumrah #PrithviShaw #davidwarner #rcb
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं