- पिछले साल की चैंपियन टीम है चेन्नई
- इस बार प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच सके
- रवींद्र जडेजा के साथ विवाद चर्चा में रहा
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में जो हाल चेन्नई सुपर किंग्स का हुआ है, उसे लेकर टीम के फैंस बहुत ही ज्यादा आहत हैं. किसी ने भी नहीं सोचा था पिछले साल की चैंपियन टीम का इतना बुरा हाल होगा कि फिसड्डी टीमों में से एक बन जाएगी. लेकिन बात यहीं तक ही सीमित नहीं है. एक के के बाद एक किस्सा आने वाले समय में होगा. फिलहाल एक कहानी ऐसी है जो इस टीम के साथ पिछले पंद्रह साल में पहली बार घटित हुई है. और यह पहली बार हुआ है कि जब सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज किसी एक संस्करण में चार सौ का आंकड़ा नहीं छू सका. शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों पांच विकेट से मिली हार के साथ ही चेन्नई के अभियान का समापन आईपीएल में हुआ और यह टीम प्ले-ऑफ के लिए क्वालीयफायी नहीं कर सके.
यह भी पढ़ें: आज यह है मुंबई का "मिचेल मार्श प्लान", काट कर पाएंगे दिल्ली के आतिशी बल्लेबाज
चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाडड चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में कुछ रन बनाए. गायकवाड़ ने 14 मैचों में 26.29 की औसत से 368 रन बनाए. हालांकि, यह बात अलग है कि यह औसत उनकी क्षमता से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता क्योंकि यह बल्लेबाज पिछले संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. गायकवाड़ ने तीन पचासे जड़े और बेस्ट स्कोर उनका 99 रन रहा. गायकवाड़ के बाद शिवम दुबे (289 ), अंबाती रायुडु (274), डेवोन कॉनवे (252) और मोइन अली (244) चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कप्तान धोनी को भी करना होगा सुधार
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिए भी हालात चिंताजनक हैं. एमएस ने 14 मैचों की 13 पारियों में 33.14 के औसत से 232 रन बनाए हैं. लेकिन अब जबकि धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगले सीजन में चेन्नई के लिए खेलेंगे, तो उन्हें अपने प्रदर्शन में खासा सुधार करना होगा क्योंकि साफ है कि धोनी के बल्ले से भी वैसा प्रदर्शन नहीं ही निकला, जैसे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: आज तो अर्जुन तेंदुलकर को मैच खिला दो, एक सुर में बोला सोशल मीडिया
जडेजा विवाद ने की छवि खराब
शुरुआती मैचों में चेन्नई की कप्तानी करने वाले रवींद्र जडेजा के साथ जैसा बर्ताव हुआ, उसकी चर्चा अभी भी फैंस के बीच जमकर हो रही है. और इस मामले ने सुपर किंग्स की छवि पर खासा असर डाला है. आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक कह दिया है कि जडेजा अगले सीजन में चेन्नई के लिए नहीं खेलेंगे. ऐसे में सिर्फ खेल के लिहाज से चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा, बल्कि विवादों ने भी उसके डग आउट माहौल को प्रभावित किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं