- सुनील गावस्कर ने राहुल तेवतिया के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान
- गावस्कर ने बताया, कैसे तेवतिया की बदली किस्मत
- आईपीएल 2022 में तेवतिया जबरदस्त फॉर्म में हैं
IPL 2022: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि शारजाह में आईपीएल 2020 (IPL) के दौरान शेल्डन कोटरेल को एक ओवर में पांच छक्के जड़ने से राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) का आत्मविश्वास बढा कि वह इस तरह से खेल सकता है. तेवतिया गुजरात टाइटंस के लिये जबर्दस्त फॉर्म में हैं और कई मैचों में आखिरी ओवर में टीम को जीत दिला चुके हैं.भारत की टी20 टीम में उनके चयन का दावा पुख्ता माना जा रहा है. गावस्कर ने ‘स्टार स्पोटर्स' से कहा ,‘‘ शारजाह में शेल्डन कोटरेल को जड़े छक्कों से तेवतिया का आत्मविश्वास बढा कि वह असंभव को संभव कर सकता है. हमने उसे नामुमकिन को मुमकिन करते देखा.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PoTM toh hai hi, par apne Rahul bhai ???????????????????????? ???????? ???????????? ???????????? bhi hai #SeasonOfFirsts #AavaDe #GTvRCB pic.twitter.com/GRTPan4MsI
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 30, 2022
उन्होंने कहा ,‘‘ डैथ ओवरों में उसकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास झलकता है. वह गेंद के आने का इंतजार करता है और अपने शॉट खेलता है, उसके पास सारे शॉट हैं लेकिन सबसे अहम संकट के क्षणों में आपा नहीं खोने का उसका गुण है.
उन्होंने तेवतिया को ‘आइस मैन' का उपनाम दिया है. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उसे आइस मैन इसलिये कहता हूं कि वह क्रीज पर होता है तो तनिक भी घबराता नहीं है. वह गेंद को भांप लेता है और उसे पता होता है कि कौन सा शॉट खेलना है.
गावस्कर ने कहा ,‘‘ अपने दिमाग में वह तैयारी कर चुका होता है कि अगर गेंद यहां गिरेगी तो उसे यह शॉट खेलना है और हमेशा छक्का जड़ देता है, यही वजह है कि वह आइस मैन है क्योंकि वह हालात से भयभीत नहीं होता.'
बता दें कि इस सीजन में तेवतिया का जलवा देखने को मिला था. आईपीएल ऑक्शन में तेवतिया को गुजरात की टीम ने 9 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं