- मार्श के पिछले दो मैचों में लगातार अर्द्धशतक
- आज है दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला
- फैंस की नजरें आज फिर से मार्श पर
इसमें कोई दो राय नहीं आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले करो या मरो के मुकाबले में अगर दिल्ली को प्ले-ऑफ में जगह बनानी है, तो पिछले दो मैचों में अर्द्धशतक बनाने वाले दिल्ली के मैच विजेता और कंगारू बल्लेबाज मिचेल मार्श को आज भी अहम योगदान देना ही होगा. मार्श ने पिछले दो मैचों में ऐसे शानदार अर्द्धशतक जड़े कि दिल्ली कैपिटल्स आज प्ले-ऑफ में पहुंचने की लड़ाई मुंबई से लड़ने जा रहा है. और इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडिंयस ने आज मिचेल मार्श के खिलाफ इसी को ध्यान में रखते हुए बहुत ही सटीक प्लान बनाया है.
यह भी पढ़ें: MI vs DC मैच में RCB मांग रही मुंबई की जीत की दुआ, सोशल मीडिया पर Memes की बरसात, बने ऐसे jokes
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मार्श की खास बात यह है कि यह ऑलराउंड दबाव में बेहतर करता है. इसका उदाहरण उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड में दिया था. लेकिन दिल्ली ने मार्श की कमजोरी ऐसी पकड़ी है कि जहां इस सीजन में तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 152.54 औऐर औसत 60 से ज्यादा है, लेकिन स्पिनरों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड खासा कमजोर है.
सच यह है कि स्पिनरों के खिलाफ 70 गेंदों पर 71 रन बनाए हैं. और बात इतनी ही नहीं है, मिचेल मार्श स्पिनरों के खिलाफ तीन बार आउट भी हुए हैं. सूत्रों के अनुसार हेड कोच जयवर्धने ने इसी पहलू को ध्यान में रखकर प्लान बनाया है. और प्लान यह है कि आज जब मिचेल मार्श जब बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे, तो मुंबई दोनों छोरों से स्पिनरों को आक्रमण पर लगाएंगे. अब देखने की बात यह होगी कि मार्श इस प्लान की क्या काट निकालते हैं.
यह भी पढ़ें: आरसीबी का रंग Red से हुआ Blue, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों बदली प्रोफाइल फोटो
अभी तक रहा है कुछ ऐसा प्रदर्शन
पिछले कुछ मैचों में मिचेल मार्श दिल्ली के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं. मार्श ने खेले 7 मैचों की इतनी ही पारियों में 35.85 के औसत से 251 रन बनाए हैं. इसमें उनके 2 अर्द्धशतक हैं. साथ ही, मार्श ने इतने ही मैचों में फेंके 10 ओवरों में 4 विकेट भी चटकाए हैं.
हमारे यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से सब्सक्राइब करें
IPL 2022 : ऑक्शन से लेकर कप्तानी तक, जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन में फेल होने के 5 बड़े कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं