IPL MI vs GT: राशिद खान (Rashid Khan) को इस आईपीएल सत्र (IPL 2022) में ज्यादा विकेट भले ही नहीं मिल सके लेकिन अफगानिस्तान और गुजरात टाइटंस (GT) के इस स्टार स्पिनर को इसका मलाल नहीं है क्योंकि वह टीम के लिये किफायती स्पैल फेंक रहे हैं. राशिद ने अभी तक 6. 84 की औसत से 11 मैचों में 11 विकेट लिये हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से पांच रन से मिली हार के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 में गेंदबाजी में विकेट लेना हमेशा खास होता है लेकिन मेरी सोच अलग है क्योंकि मेरा फोकस हमेशा इकॉनामी पर रहा है. यही वजह है कि मैं बल्लेबाजों पर दबाव बना सका हूं.
उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन दूसरे सत्रों की तुलना में इस साल विकेट कम मिले हैं, कुछ मैचों में मैं अपेक्षा के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर सका लेकिन टी20 क्रिकेट ऐसा ही है. यहां सीखने के लिये बहुत कुछ है. गुजरात की टीम मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिये नौ रन नहीं बना सकी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राशिद ने कहा ,‘‘ हार्दिक और राहुल तेवतिया के रन आउट होने से मैच बदल गया. टी20 की खूबसूरती यही है कि कई बार आप दो गेंद में नौ रन बना लेते हैं और कई बाद छह गेंद में भी नहीं बना पाते. इसमें सीखने के लिये बहुत कुछ है और हम पिछले मैचों में की गई गलतियों को नहीं दोहरायेंगे.
मैच में डेनियल सैम्स की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को यहां IPL मैच में गुजरात टाइटन्स को 5 रन से हराकर उसके प्लेऑफ में स्थान पक्का करने के इंतजार को बढ़ा दिया. गुजरात टाइटन्स को अंतिम ओवर में 9 रन चाहिए थे लेकिन सैम्स (तीन ओवर में 18 रन) ने 6 गेंद में केवल 3 रन दिये जिसमें राहुल तेवतिया रन आउट भी हुए.
Bade bade tournaments mein chhote chhote setbacks toh hote rehte hai!!#TitansFAM, keep supporting like you always have #SeasonOfFirsts #AavaDe pic.twitter.com/d4NtGom3jH
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 7, 2022
मुंबई इंडियंस ने इशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा की पहले विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी के बाद टिम डेविड (नाबाद 44) की तेज तर्रार पारी से 6 विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं