टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) में अभी तक का सफर ज्यादा सुखद नहीं रहा है. और अब दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शमी की एक बड़ी समस्या की ओर उनका ध्यान दिलाया है. अब देखने की बात यह होगी कि वीरू के ध्यान दिलाए जाने के बाद इस बाबत शमी (Shami) सुधार करते हैं या उनकी यह समस्या जारी रहती है.
टॉस के समय विराट कोहली कुछ यूं गच्चा खा गए, फैंस को नहीं हुआ विश्वास, VIDEO
सहवाग ने कहा है कि डेथ (आखिरी) ओवरों में बॉलिंग के दौरान शमी अपनी लंबाई से भटक जाते हैं और यह पहलू उन्हें टी2 में जसप्रीत बुमराह की तुलना में कम प्रभावी बना देता है. शमी और बुमराह को अक्सर ही भारतीय गेंदबाजी का मुख्य हथियार कहा जाता है. और जब दिल्ली और पंजाब का मुकाबला आज होगा, तो ये एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कोहली ने फिर से हासिल की विराट उपलब्धि, कौन तोड़ेगा यह रिकॉर्ड
बहरहाल, सहवाग ने एक अग्रणी वेबसाइट के कार्यक्रम में कहा कि इस मैच में बुमराह की गेंदबाजी देखने लायक होगी. वह एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उनकी यॉर्करों से निपटना बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है. वीरू बोले कि जब भी मोहम्मद शमी मैच के आखिरी पलों में गेंदबाजी करते हैं, यह उनी यॉर्करों और गेंदों की लंबाई पर असर डालता है. इसीलिए, मैं महसूस करता हूं कि आज के मुकाबले में शमी की तुलना में बुमराह ज्यादा किफायदी गेंदबाज साबित होंगे.
आज होगा दीपक हुड्डा से क्रुणाल पंड्या का सामना, सोशल मीडिया पर हो रही है मीम्स की बरसात
बता दें कि शमी पिछले दो मैचों में पंजाब किंग्स के लिए एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं. ये मैच दोनों हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ खेले. डीसी के खिलाफ मुकाबले में धवन ने शमी की मैदान के चारों तरफ पिटायी की. इस मैच में शमी ने चार ओवरों में 53 रन खर्च कर डाले थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं